रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से रेलवन एप से अनारक्षित टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट

उदयपुर। रेलवे यात्रियों को डिजिटल भुगतान की ओर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से रेलवन एप के माध्यम से अनारक्षित रेल टिकट खरीदने पर 3 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। यह सुविधा आर-वॉलेट के जरिए भुगतान करने पर बोनस कैशबैक के रूप में उपलब्ध होगी।
छह माह तक प्रायोगिक रूप से लागू रहेगी योजना
रेलवे की यह सुविधा प्रायोगिक तौर पर 14 जनवरी से 14 जुलाई तक लागू रहेगी। इस दौरान रेलयात्री रेलवन ऐप पर अनारक्षित टिकट बुक करते समय आर-वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने पर टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत का बोनस कैशबैक प्राप्त कर सकेंगे।

अन्य डिजिटल भुगतान पर भी मिलेगा लाभ

रेलवन ऐप के जरिए अनारक्षित टिकट लेते समय यदि यात्री यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा अन्य स्वीकृत डिजिटल भुगतान माध्यमों का उपयोग करते हैं, तो उन्हें भी टिकट मूल्य पर 3 प्रतिशत का लाभ प्रदान किया जाएगा। इससे यात्रियों को डिजिटल लेन-देन के विभिन्न विकल्पों का उपयोग करने में सुविधा मिलेगी।

एक एप, कई सुविधाएं

सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा विकसित एकीकृत सुपर ऐप ‘रेलवन’ का बीटा संस्करण जनवरी 2025 में लॉन्च किया गया था। यह ऐप प्ले स्टोर और ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। रेल कनेक्ट या यूटीएस मोबाइल ऐप के मौजूदा उपयोगकर्ता पहचान प्रमाण के साथ सीधे इसमें लॉग इन कर सकते हैं।

टिकट के साथ जानकारी और शिकायत निवारण

रेलवन ऐप के माध्यम से यात्री अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेन और स्टेशन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने, यात्रा से जुड़ी समस्याओं की शिकायत दर्ज कराने और उनके निस्तारण की सुविधा भी इस ऐप पर उपलब्ध है। रेलवे का यह कदम यात्रियों के अनुभव को डिजिटल और सहज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Top Categories

रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी, आज से रेलवन एप से अनारक्षित टिकट पर 3 प्रतिशत की छूट – goodvibesindia