रश्मिका और विजय का वेडिंग इनवाइट वायरल, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे!

— उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग की लंबे समय से चर्चा, पिछले दिनों सिटी पैलेस के वायरल वीडियो में शादी का था दावा लेकिन अफवाहें निकली गलत

उदयपुर। दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर लंबे समय से चर्चाओं का दौर जारी है। पहले खबर थी कि कपल 2 फरवरी को उदयपुर में शादी कर रहे हैं, लेकिन वह दावा गलत साबित हुआ। अब नई मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के अनुसार दोनों 26 फरवरी को परिणय सूत्र में बंध सकते हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक वेडिंग इनवाइट वायरल हो रहा है, जो विजय देवरकोंडा के लेटरहेड पर छपा बताया जा रहा है। कार्ड में दावा किया गया है कि रश्मिका और विजय 26 फरवरी को उदयपुर में शादी करेंगे और इसके बाद 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। हालांकि अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी कपल ने अब तक साझा नहीं की है।

उदयपुर में शाही शादी के संकेत

वायरल कार्ड के मुताबिक कपल उदयपुर में शाही अंदाज में शादी करेगा। इससे पहले भी इस महीने की शुरुआत में सिटी पैलेस के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिनमें भव्य सजावट देखी गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि किसी बड़ी स्टार वेडिंग की तैयारी चल रही है। फैंस का मानना है कि यही वह लोकेशन हो सकती है, जहां रश्मिका और विजय सात फेरे लेंगे। वहीं चर्चा है कि शादी के बाद फिल्म इंडस्ट्री के खास मेहमानों के लिए ताज होटल में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।

नेटफ्लिक्स का 60 करोड़ का ऑफर, विजय ने किया इनकार

इस बीच यह भी चर्चा में आया कि ने​टफ्लिक्स ने इस स्टार कपल की शादी के फुटेज के अधिकार खरीदने के लिए करीब 60 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। लेकिन विजय देवरकोंडा ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। गौरतलब है कि इससे पहले नयनतारा की शादी के अधिकार नेटफ्लिक्स ने करीब 25 करोड़ रुपये में खरीदे थे और बाद में उसकी डॉक्यूमेंट्री स्ट्रीम की गई थी। उस डील के बाद माना जा रहा था कि अन्य बड़े सितारे भी इसी राह पर चलेंगे, लेकिन विजय का फैसला इंडस्ट्री के ट्रेंड से अलग नजर आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Top Categories

रश्मिका और विजय का वेडिंग इनवाइट वायरल, 26 फरवरी को लेंगे सात फेरे! – goodvibesindia