राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इंस्टा पर इतने हैं फॉलोअर्स, जानिए कौन-सा नेता इस रेस में आगे

  • PM Modi की ‘रील्स’ वायरल होने के बाद युवाओं से संवाद करने व जुड़ने का जरिया माना जा रहा इंस्टाग्राम
    – मेवाड़ के कुछ बड़े चेहरे अब भी फॉलोअर्स की दौड़ में पीछे

जीवीआई नेटवर्क। राजनीति का मैदान अब केवल सभाओं और रैलियों तक सीमित नहीं रहा। इंस्टाग्राम और रील्स के दौर में नेताओं की डिजिटल मौजूदगी भी उनकी लोकप्रियता का महत्वपूर्ण पैमाना बनती जा रही है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान आई रील्स के वायरल होने और लाखों व्यूज मिलने के बाद से ही अब राजनीति में इस तरीके को असरदार माना जा रहा। प्रदेश के नेताओं को रील्स के माध्यम से युवाओं से जुड़ने का संदेश दिया। ऐसे में मेवाड़ के नेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट पर नजर डालें तो तस्वीर दिलचस्प दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री भजनलाल की डिजिटल मौजूदगी मजबूत, सीपी जोशी 2.30 लाख फॉलोअर्स के साथ सबसे आगे


राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma इंस्टाग्राम पर सबसे मजबूत डिजिटल उपस्थिति रखते हैं। उनके 12 लाख (1.2 मिलियन) से अधिक फॉलोअर्स, 7085 पोस्ट और केवल 19 फॉलोइंग हैं। मेवाड़ के नेताओं में भाजपा के वरिष्ठ नेता व ​सांसद सी.पी. जोशी सबसे आगे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.30 लाख फॉलोअर्स, 14.6 हजार पोस्ट और 19 फॉलोइंग हैं। इसके बाद भाजपा नेता दीप्ति किरण माहेश्वरी के 1.88 लाख फॉलोअर्स हैं। नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ के इंस्टाग्राम पर 97.6 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि उन्होंने अब तक केवल 2,392 पोस्ट साझा की हैं। सांसद मन्नालाल रावत के 83.4 हजार, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के 54 हजार और भाजपा नेता फूल सिंह मीणा के 33.7 हजार फॉलोअर्स हैं।
मावली विधायक पुष्करलाल डांगी के 17.4 हजार, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली के 16.8 हजार, गोगुंदा विधायक प्रतापलाल गमेती के 13.2 हजार, जिला प्रमुख ममता पंवार के 12 हजार, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया के 10 हजार और सलूम्बर विधायक शांता अमृतलाल मीणा के करीब 7,696 फॉलोअर्स हैं।

बड़े पद, लेकिन इंस्टाग्राम पर सीमित पहुंच

मेवाड़ से राष्ट्रीय और संवैधानिक स्तर के दो बड़े चेहरे होने के बावजूद सोशल मीडिया पर उनकी पहुंच अपेक्षाकृत कम दिखाई देती है। केंद्रीय मंत्री बाबूलाल खराड़ी के इंस्टाग्राम पर 38 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के 23.3 हजार फॉलोअर्स हैं। हालांकि दोनों सार्वजनिक जीवन में अत्यंत सक्रिय हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी उपस्थिति स्थानीय नेताओं की तुलना में सीमित नजर आती है।

पूर्व जनप्रतिनिधि भी सोशल मीडिया पर सक्रिय

पूर्व विधायक और सांसद भी इंस्टाग्राम के जरिए समर्थकों से जुड़े हुए हैं। वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भींडर के 58.5 हजार फॉलोअर्स हैं। पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत के नाम से संचालित उनकी टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12.4 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं पूर्व सांसद रघुवीर मीणा के 12.3 हजार फॉलोअर्स हैं।

मेवाड़ के नेताओं की इंस्टाग्राम रैंकिंग (5 अगस्त 2026 तक)
रैंक – नेता फॉलोअर्स पोस्ट फॉलो
इंग
1 सी.पी. जोशी 2.30 लाख 14.6 हजार 19
2 दीप्ति किरण माहेश्वरी 1.88 लाख 3,550 21
3 विश्वराज सिंह मेवाड़ 97.6 हजार 2,392 32
4 मन्नालाल रावत 83.4 हजार 1,645 47
5 रणधीर सिंह भींडर 58.5 हजार 1,616 174
6 उदयलाल डांगी 54 हजार 3,140 12
7 बाबूलाल खराड़ी 38 हजार 2,104 23
8 फूल सिंह मीणा 33.7 हजार 2,373 44
9 गुलाबचंद कटारिया 23.3 हजार 1,454 5
10 पुष्करलाल डांगी 17.4 हजार 687 16
11 पुष्कर तेली 16.8 हजार 2,686 17
12 प्रतापलाल गमेती 13.2 हजार 2,651 67
13 प्रीति शक्तावत 12.4 हजार 987 2
14 रघुवीर मीणा 12.3 हजार 1,940 492
15 ममता पंवार 12 हजार 868 17
16 चुन्नीलाल गरासिया 10 हजार 1,379 24
17 शांता अमृतलाल मीणा 7,696 528 45
18 डॉ. दयाराम परमार 106 3 13


मुख्यमंत्री की डिजिटल ताकत
नेता फॉलोअर्स – पोस्ट फॉलोइंग- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – 12 लाख (1.2 मिलियन) 7,085 19

सबसे ज्यादा पोस्ट करने वाले नेता
सी.पी. जोशी – 14.6 हजार पोस्ट
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा – 7,085 पोस्ट
दीप्ति किरण माहेश्वरी – 3,550 पोस्ट
उदयलाल डांगी – 3,140 पोस्ट
पुष्कर तेली – 2,686 पोस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Top Categories

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इंस्टा पर इतने हैं फॉलोअर्स, जानिए कौन-सा नेता इस रेस में आगे - goodvibesindia