Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Exclusive

अगर आप कॉन्टेंट क्रिएटर हैं तो साइबर क्राइम पर बनाएं रील और करिए जागरूक, ऐसा करने पर ये मिलेगा ईनाम..

अगर आप कॉन्टेंट क्रिएटर हैं तो साइबर क्राइम पर बनाएं रील और करिए जागरूक, ऐसा करने पर ये मिलेगा ईनाम..

90 सेकंड की वीडियो बनाकर जुड़ें ‘India Against Cybercrime Movement’ से, @CyberDost को टैग करना जरूरीजीवीआई नेटवर्क। अगर आप भी रील, वीडियो, शॉटर्स बनाने में दिलचस्पी रखते हैं और किसी भी तरह का कॉन्टेंट

90 सेकंड की वीडियो बनाकर जुड़ें ‘India Against Cybercrime Movement’ से, @CyberDost को टैग करना जरूरीजीवीआई नेटवर्क। अगर आप भी रील, वीडियो, शॉटर्स बनाने में दिलचस्पी रखते हैं और किसी भी तरह का कॉन्टेंट क्रिएट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का शौक रखते हैं तो अब आप देश से साइबर क्राइम को खत्म करने के अभियान का हिस्सा बन सकते हैं। दरअसल, डिजिटल दुनिया में बढ़ते धोखाधड़ी के जाल को तोड़ने के लिए गृह मंत्रालय के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने ‘नेशनल मिशन अगेंस्ट साइबर फ्रॉड–क्रिएटर चैलेंज’ की शुरुआत की है। इस पहल के तहत देशभर के क्रिएटर्स, छात्र और आम नागरिक 90 सेकंड तक के वर्टिकल वीडियो (रील्स) बनाकर साइबर अपराधों के खिलाफ जागरूकता फैला सकते हैं।

साइबर धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करना

cyber dost


पहले 16 अप्रैल तक निर्धारित इस प्रतियोगिता की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 18 मई कर दी गई है। यानी अब भी समय है—एक रचनात्मक सोच और जिम्मेदार संदेश के साथ इस अभियान का हिस्सा बनने का। इस पहल का मकसद साफ है—लोगों को साइबर धोखाधड़ी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार को बढ़ावा देना। डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, केवायसी स्कैम और सेक्सटॉर्शन जैसे गंभीर विषयों पर सरल और प्रभावी वीडियो बनाकर लोगों तक संदेश पहुंचाना इस अभियान का केंद्र है।

ऐसे लें हिस्सा
प्रतिभागी अपने वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स या यू—ट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर रीयल लाइफ के साइबर फ्रॉड्स को स्टोरीज में यानी 90 सेकंड की रील और शॉर्ट वीडियोज के रूप में पोस्ट कर सकते हैं। रील्स या वीडियो के साथ @CyberDost को टैग करना और #CreatorsAgainstCyberCrime हैशटैग का उपयोग अनिवार्य है, ताकि संदेश व्यापक स्तर पर पहुंच सके। I4C देश में साइबर अपराधों से निपटने के लिए 1930 हेल्पलाइन और cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से काम करता है। लेकिन केवल सरकारी प्रयास ही काफी नहीं—जब तक आम नागरिक जागरूक नहीं होंगे, तब तक यह लड़ाई अधूरी रहेगी। ऐसा करने पर देश के युवाओं को ना सिर्फ नेशनल रिक​ग्निशन मिलेगा बल्कि उनकी इस जागरूकता फैलानी वाली रील किसी के भी काम आ सकती है और उनकी जान या मेहनत की कमाई खोने से बचाई जा सकती है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur Airport पर 3 सालों में बढ़े 3.16 लाख यात्री, जानिए देश के व्यस्त हवाई अड्डों में उदयपुर किस पायदान पर

AAI के ताजा आंकड़ों के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार 15 लाख से बढ़कर हुआ 18 लाख के पार, 21 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ जीवीआई नेटवर्क। पर्यटन नगरी उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियो

Madhulika Singh August 24, 2026 14

7 स्कूल बदले, 2 कॉलेज छोड़े, जिसे सिस्टम ने ‘फेल’ माना उसी ने गढ़ी ‘आजादी की पाठशाला’

उदयपुर के आजाद ने शुरू किया ‘आजाद-वादी—द वैली ऑफ फ्रीडम’ फॉरेस्ट स्कूल, प्रकृति के बीच बच्चों को सीखने की आजादी देने की पहल जीवीआई नेटवर्क। क्या हर बच्चे के सीखने का तरीका एक जैसा हो सकता है? क्या शिक

Madhulika Singh August 16, 2026 19

BRICS Summit 2026: 10 साल बाद UDAIPUR में फिर ब्रिक्स सम्मेलन, जानिए 2016 से लेकर इस बार के एजेंडे तक

• 2016 में आपदा प्रबंधन पर बनी थी ऐतिहासिक ‘उदयपुर डिक्लेरेशन’, अब 8 अगस्त को फिर जुटेंगे 15 देशों के प्रतिनिधि • सहयोग, नवाचार और वैश्विक चुनौतियों पर मंथन, उदयपुर बनेगा अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का केंद

Madhulika Singh August 7, 2026 12

राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के इंस्टा पर इतने हैं फॉलोअर्स, जानिए कौन-सा नेता इस रेस में आगे

– PM Modi की ‘रील्स’ वायरल होने के बाद युवाओं से संवाद करने व जुड़ने का जरिया माना जा रहा इंस्टाग्राम – मेवाड़ के कुछ बड़े चेहरे अब भी फॉलोअर्स की दौड़ में पीछे जीवीआई नेटवर्क। राजनीति का मैदान अब केव

Madhulika Singh August 5, 2026 11