18 अप्रैल को परीक्षा, 1100 पदों पर भर्ती, सख्त सुरक्षा और नकल रोकथाम के पुख्ता इंतजाम
जीवीआई नेटवर्क। Rajasthan Agriculture Supervisor Exam 2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा 18 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1100 पद भरे जाएंगे। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात, चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत और रोडवेज विभाग को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल और मेडिकल सुविधाओं पर खास फोकस रहेगा ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Jeans Not Allowed in Exam:
इस परीक्षा में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए जींस पहनकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि, अगर कोई अभ्यर्थी जींस में आता है तो उसे रोका नहीं जाएगा, लेकिन उसकी सख्त जांच की जाएगी और अंडरटेकिंग भी ली जाएगी।
Dress Code for Candidates:
पुरुष अभ्यर्थी: शर्ट/टी-शर्ट, कुर्ता-पायजामा, पैंट
महिला अभ्यर्थी: सलवार सूट (चुन्नी सहित) या साड़ी
ज्वेलरी: केवल कांच की चूड़ियां
फुटवियर: सैंडल, चप्पल या साधारण जूते
Strict Anti-Cheating Rules:
नकल रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस (ब्लूटूथ आदि) पर पूरी तरह रोक रहेगी। अगर कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग करते पकड़ा गया, तो Rajasthan Public Examination Act 2022 के तहत 10 लाख से 10 करोड़ तक जुर्माना और 10 साल से आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी फर्जी गिरोह के झांसे में न आएं।