भारतीय सेना में भर्ती का मौका, अग्निवीर व नियमित सैनिक पदों के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन

Agniveer 2026 recruitment


ऑनलाइन पंजीकरण जारी; विभिन्न श्रेणियों में युवाओं को सेना में शामिल होकर देश सेवा का अवसर

जीवीआई नेटवर्क। देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा अवसर सामने आया है। अग्निवीर और नियमित कैडर सैनिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।भर्ती वर्ष 2027 के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा। सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए यह अवसर देश सेवा की दिशा में पहला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

इन पदों के लिए कर सकते हैं आवेदन

इस भर्ती अभियान के तहत अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेडसमैन (10वीं पास) और अग्निवीर ट्रेडसमैन (8वीं पास) श्रेणियों में आवेदन किए जा सकते हैं। इसके साथ ही जेसीओ/ओआर रैंक के अंतर्गत धार्मिक शिक्षक (जूनियर कमीशन अधिकारी), हवलदार शिक्षा, सिपाही फार्मा तथा सैनिक तकनीकी (नर्सिंग असिस्टेंट/नर्सिंग असिस्टेंट वेटनरी) जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी।

महिलाओं के लिए भी खुला अवसर

सेना भर्ती प्रक्रिया में महिला अभ्यर्थियों के लिए भी आवेदन का अवसर रखा गया है। महिला उम्मीदवार अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला सेना पुलिस) श्रेणी के तहत आवेदन कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Post

Top Categories

भारतीय सेना में भर्ती का मौका, अग्निवीर व नियमित सैनिक पदों के लिए 1 अप्रैल तक आवेदन - goodvibesindia