Skip to content
Wednesday, October 7, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local

जिसे तस्वीरों में देखा था, सामने देखकर रह गए दंग; 880 बुजुर्गों ने किए जगन्नाथपुरी के दर्शन

Jagannath mandir, puri

जगन्नाथपुरी में 880 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों की बरसों पुरानी आस पूरी हुई। भगवान जगन्नाथ के दर्शन करते ही कई बुजुर्ग भावुक हो गए। यात्रियों ने ध्वज परिवर्तन के साथ पुरी बीच, कोणार्क सूर्य मंदिर और लिंगराज मंदिर के भी दर्शन किए।

जीवीआई नेटवर्क । मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जगन्नाथपुरी-कोणार्क यात्रा पर निकले 880 वरिष्ठ तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा का तीसरा और चौथा दिन यादगार बन गया। वर्षों से भगवान जगन्नाथ के दर्शन की आस संजोए बुजुर्गों की इच्छा आखिरकार पूरी हुई। जगन्नाथपुरी मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाए। मंदिर में दर्शन के साथ ही यात्रियों को ध्वज परिवर्तन की धार्मिक परंपरा का साक्षी बनने का अवसर भी मिला।
23939

भगवान जगन्नाथ के दर्शन होते ही भावुक हुए बुजुर्ग

जगन्नाथ मंदिर में प्रवेश करते ही तीर्थयात्रियों के चेहरों पर खुशी और उत्साह नजर आया। लंबे समय से भगवान जगन्नाथ के दर्शन की इच्छा रखने वाले कई बुजुर्ग दर्शन के दौरान भावुक हो गए। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान से आशीर्वाद मांगा और ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के बीच भक्ति में डूबे नजर आए। दर्शन के बाद यात्रियों ने पुरी में खरीदारी की। इसके अलावा पुरी बीच, लोकनाथ मंदिर, चंदन तालाब और बेड़ी वाले हनुमानजी मंदिर के भी दर्शन किए। पुरी बीच पर यात्रियों ने समुद्र की लहरों का आनंद लिया और यात्रा के यादगार पलों को कैमरे में कैद किया।

22458

चंद्रभागा बीच पर बिताया समय, कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंचे

रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह सभी यात्री बसों के माध्यम से यात्रा के अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए। सबसे पहले यात्रियों को चंद्रभागा बीच ले जाया गया। समुद्र तट पर पहुंचते ही बुजुर्गों में फिर उत्साह नजर आया। यात्रियों ने समुद्र किनारे समय बिताया और फोटो खिंचवाकर यादगार पलों को संजोया। इसके बाद तीर्थयात्रियों का काफिला प्रसिद्ध कोणार्क सूर्य मंदिर पहुंचा। करीब 700 वर्ष पुरानी इस ऐतिहासिक धरोहर की भव्य स्थापत्य कला और पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी ने यात्रियों को आकर्षित किया। रथ के आकार में निर्मित मंदिर की वास्तुकला देखकर कई वरिष्ठ तीर्थयात्री अभिभूत नजर आए। कई यात्रियों के लिए यह अनुभव खास रहा, क्योंकि जिस ऐतिहासिक विरासत को उन्होंने अब तक तस्वीरों में देखा था, उसे पहली बार सामने से देखने का अवसर मिला। तीर्थ यात्रा के साथ ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से देखने से यात्रियों की खुशी दोगुनी हो गई।

24396

लिंगराज मंदिर में भगवान शिव के दर्शन

कोणार्क के बाद तीर्थयात्रियों का काफिला भुवनेश्वर स्थित लिंगराज मंदिर पहुंचा। यहां यात्रियों ने भगवान शिव के दर्शन किए। मंदिर की भव्य संरचना, कलिंग शैली की वास्तुकला और पत्थरों पर की गई बारीक नक्काशी ने सभी को आकर्षित किया। लिंगराज मंदिर अपनी धार्मिक मान्यता और ऐतिहासिक स्थापत्य के लिए प्रसिद्ध है। यहां हरिहर स्वरूप की भी मान्यता है। मंदिर की विशाल संरचना और कलात्मक शिल्प देखकर वरिष्ठ तीर्थयात्री मंत्रमुग्ध नजर आए।

22827

‘जय जगन्नाथ’ के जयकारों के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए यात्री

लिंगराज मंदिर में दर्शन के बाद सभी 880 वरिष्ठ तीर्थयात्री मालतीपाटपुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए। यहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से सभी यात्री उदयपुर वापसी के लिए रवाना हुए। वापसी के दौरान भी ट्रेन में तीर्थयात्रियों का उत्साह बना रहा। ट्रेन में ‘जय जगन्नाथ’ और ‘जय श्री जगन्नाथ’ के जयकारे गूंजते रहे। आस्था, इतिहास और संस्कृति से जुड़ी यह यात्रा वरिष्ठ नागरिकों के लिए यादगार बन गई।

19903

तीर्थयात्रियों को दी गई यात्रा किट

यात्रा के दौरान सभी तीर्थयात्रियों को यात्रा किट उपलब्ध कराई गई। इसमें बेडशीट, कंबल, छाता, टूथब्रश, टूथपेस्ट, तेल, शैंपू पाउच, आईना और कैप सहित जरूरत का सामान शामिल था। इससे लंबी यात्रा के दौरान वरिष्ठ यात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहीं।

20057

3 अक्टूबर को उदयपुर से रवाना हुई थी विशेष ट्रेन

मुख्यमंत्री वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के तहत जगन्नाथपुरी-कोणार्क यात्रा के लिए विशेष ट्रेन 3 अक्टूबर को उदयपुर के राणा प्रताप नगर रेलवे स्टेशन से रवाना हुई थी। इसमें उदयपुर संभाग के 780 वरिष्ठ तीर्थयात्री सवार हुए थे। इसके बाद कोटा से 100 यात्री ट्रेन में शामिल हुए। इस तरह कुल 880 वरिष्ठ तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से जगन्नाथपुरी-कोणार्क यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ ओडिशा की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को भी करीब से देखा।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Udaipur के MB Hospital में अब पान-गुटखा थूकना पड़ेगा महंगा, 16 अक्टूबर से लगेगा 100 रुपए जुर्माना

Udaipur MB Hospital में 15 दिन चलेगा जागरूकता अभियान, फिर CCTV की निगरानी में होगी कार्रवाई; स्टाफ के लिए भी जीरो टॉलरेंस

Good Vibes India October 1, 2026 55

Udaipur-Salumber के 5,743 विद्यार्थी जाएंगे फील्ड विजिट पर, पीएम श्री हरित विद्यालय योजना में सीखेंगे पर्यावरण संरक्षण के गुर

30 पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थी नर्सरी, उद्यान और नगर निकायों का करेंगे भ्रमण; उदयपुर के 4,381 और सलूंबर के 1,362 विद्यार्थी होंगे शामिल

Good Vibes India September 29, 2026 76

न युद्ध का डर, न आपदा की चिंता... धरती के नीचे बस सकेगी इंसानों की पूरी दुनिया, Udaipur की चर्चिता का अनोखा कॉन्सेप्ट

उदयपुर की चर्चिका सोनी ने Underground Village का अनूठा कॉन्सेप्ट तैयार किया है। अहमदाबाद की नेशनल यूनिवर्सिटी की स्पेस डिजाइन छात्रा ने आपात स्थिति में सुरक्षित और सामान्य जीवन के लिए भूमिगत आवासीय समुदाय की कल्पना की है।

Good Vibes India September 27, 2026 23