उदयपुर के तनय अग्रवाल ने अमेरिका में गाड़े AI के झंडे, Quivly से B2B कंपनियों के काम को बना रहे स्मार्ट
उदयपुर के तनय अग्रवाल अमेरिका में AI startup Quivly के Co-founder और CTO हैं। कंपनी B2B कंपनियों के Customer Success, Account Management और Post-Sales operations को AI agents की मदद से आसान बनाने पर काम कर रही है।
उदयपुर। झीलों की नगरी उदयपुर में जन्मे तनय अग्रवाल अब अमेरिका के तेजी से विकसित हो रहे Artificial Intelligence (AI) और Software क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं। तनय Quivly के Co-founder और Chief Technology Officer (CTO) हैं। उन्होंने चंद्रिका माहेश्वरी के साथ मिलकर वर्ष 2024 में Quivly की शुरुआत की थी। चंद्रिका कंपनी की Co-founder और CEO हैं।
Quivly का फोकस B2B कंपनियों के Post-Sales और Customer Management को AI की मदद से अधिक प्रभावी बनाना है। कंपनी ऐसे AI agents विकसित कर रही है, जो Customer Success, Account Management और Customer Engineering जैसी टीमों के लिए onboarding, account management, expansion और renewals से जुड़े operational कामों को आसान बनाने में मदद कर सकते हैं।
बिखरी जानकारी को एक साथ जोड़ने का प्रयास
किसी बड़े ग्राहक के साथ बैठक से पहले कंपनियों की टीमों को अक्सर CRM, billing, support, product usage और पुराने communication records जैसी अलग-अलग जगहों पर मौजूद जानकारी खंगालनी पड़ती है। Quivly इसी प्रक्रिया को AI की मदद से आसान बनाने पर काम कर रही है। Carnegie Mellon University के अनुसार, Quivly का AI system customer usage, support, billing और stakeholder changes जैसे signals को आपस में जोड़कर post-sales teams को जरूरी जानकारी और अगले कदम समझने में मदद करता है।
उदयपुर से अमेरिका तक पहुंची तकनीकी सोच
तनय अग्रवाल Carnegie Mellon University के alumnus हैं और करीब 12 वर्षों से software products बनाने का अनुभव रखते हैं। Quivly में उनकी तकनीकी भूमिका कंपनी के AI और data systems को विकसित करने पर केंद्रित है। Quivly को Carnegie Mellon के VentureBridge 2025 cohort में भी जगह मिली। कंपनी ने शुरुआती दौर में कई startup competitions में सफलता हासिल की और बाद में Y Combinator के F26 batch में शामिल होने की घोषणा की।