International Chocolate Day 2026: सरकारी नौकरी नहीं मिली तो उदयपुर की पायल ने शुरू किया Homemade Chocolate Business, अब देशभर में पहुंच रही मिठास
International Chocolate Day पर जानिए उदयपुर की पायल मीणा की कहानी, जिन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी के बाद Homemade Chocolate Business शुरू किया और आज Chocos by Payal के जरिए देशभर में चॉकलेट पहुंचा र
International Chocolate Day पर जानिए उदयपुर की पायल मीणा की कहानी, जिन्होंने सरकारी नौकरी की तैयारी के बाद Homemade Chocolate Business शुरू किया और आज Chocos by Payal के जरिए देशभर में चॉकलेट पहुंचा रही हैं, रसमलाई से पान-मोदक तक चॉकलेट में उतारे अनोखे फ्लेवर
जीवीआई नेटवर्क। International Chocolate Day 2026 के मौके पर उदयपुर की पायल मीना की कहानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो परिस्थितियों के बावजूद अपना कारोबार शुरू करने का सपना देखती हैं। करीब 10-12 साल तक सरकारी नौकरी और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने के बाद जब सफलता नहीं मिली तो पायल ने नौकरी की तलाश छोड़कर अपना Homemade Chocolate Business शुरू करने का फैसला किया। मई 2025 में घर से शुरू हुआ उनका ‘Chocos by Payal’ आज सोशल मीडिया के जरिए देशभर के ग्राहकों तक पहुंच रहा है।

घर से शुरू किया Homemade Chocolate Business
शोभागपुरा निवासी पायल मीना को शुरू से ही क्रिएटिव काम पसंद था। परिवार में पति, सास-ससुर और एक बेटा है। छोटे बच्चे की देखभाल के साथ बाहर जाकर नौकरी करना उनके लिए आसान नहीं था। ऐसे में उन्होंने घर को ही अपना वर्कप्लेस बनाया और Homemade Chocolate Business in Udaipur की शुरुआत की।
शुरुआत छोटे-छोटे लोकल ऑर्डर से हुई। इसके बाद पायल ने सोशल मीडिया पर अपने चॉकलेट प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना शुरू किया। धीरे-धीरे उदयपुर के बाहर से भी ऑर्डर मिलने लगे और अब वे Pan India Chocolate Delivery कर रही हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर 6200 से अधिक फॉलोअर्स हैं।
रसमलाई से पान-मोदक तक, चॉकलेट में नए प्रयोग

Chocos by Payal की खासियत अलग-अलग फ्लेवर और डिजाइन के साथ लगातार प्रयोग करना है। पायल त्योहार और खास मौकों के अनुसार चॉकलेट के नए फ्लेवर और शेप तैयार करती हैं।
रक्षाबंधन पर उन्होंने रसमलाई फ्लेवर चॉकलेट तैयार की, जबकि गणेश चतुर्थी के लिए मोदक के आकार में पान सहित अलग-अलग फ्लेवर की चॉकलेट बनाई। इन प्रोडक्ट्स को ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।
चॉकलेट के साथ अब उनका कारोबार कई अन्य प्रोडक्ट्स तक फैल चुका है। वे हेल्दी चॉकलेट, प्रोटीन बार, शुगर-फ्री प्रोटीन लड्डू, मखाना और कुकीज सहित कई Homemade Products तैयार कर रही हैं।
उदयपुर में बढ़ रहा Chocolate Gifting का Trend
उदयपुर में पारंपरिक मिठाइयों के साथ अब Handmade Chocolate, Customized Chocolate, Chocolate Bouquet और Premium Chocolate Gift Box का चलन भी बढ़ रहा है। जन्मदिन, एनिवर्सरी, शादी और त्योहारों में चॉकलेट गिफ्टिंग युवाओं की पसंद बन रही है।
सोशल मीडिया और ऑनलाइन ऑर्डरिंग ने उदयपुर के छोटे होम-बेस्ड बिजनेस को भी नए ग्राहक दिए हैं। हेल्थ और फिटनेस को लेकर बढ़ती जागरूकता के कारण Dark Chocolate, Low Sugar Chocolate और Protein-based Chocolate जैसे विकल्पों की मांग भी बढ़ रही है।
पायल के लिए यह सफर सिर्फ चॉकलेट बेचने का कारोबार नहीं, बल्कि अपनी पहचान बनाने की यात्रा है। उनका मानना है कि हर महिला को अपने जीवन में कुछ अपना जरूर करना चाहिए। पहचान सिर्फ परिवार के नाम से नहीं, अपने काम और अपने नाम से भी बननी चाहिए।