Skip to content
Friday, October 23, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals

karva chauth 2026 : करवा चौथ की खरीदारी के लिए सज गए बाजार, करवों से लेकर साड़ियों तक किन चीजों की बढ़ी डिमांड, जानिए

Karwa Chauth 2026 Hero 931b902547130fc9139b

करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व से पहले बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मिट्टी के करवे 30 से 40 रुपये में मिल रहे हैं, वहीं महिलाएं मेहंदी, आभूषण और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी में जुटी हैं।

GVI NETWORK. पति की लंबी उम्र और सुखी दांपत्य जीवन की कामना का पर्व करवा चौथ इस बार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। पर्व से पहले ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ मेहंदी, आभूषण, चूड़ियां, शृंगार सामग्री और पारंपरिक परिधानों की खरीदारी कर रही हैं। वहीं, कुम्हार और कारीगर मिट्टी के करवों को आकर्षक रूप देने में जुटे हैं।

Images 14

मिट्टी के करवों पर पारंपरिक कलाकारी, कीमत 30 से 40 रुपये

करवा चौथ को देखते हुए कुम्हारवाड़ा क्षेत्र में मिट्टी के करवों को सजाने का काम तेज हो गया है। कारीगर करवों पर चूने से पारंपरिक चित्रकारी और आकर्षक डिजाइन बना रहे हैं। बाजार में मिट्टी के करवे लगभग 30 से 40 रुपये तक में उपलब्ध हैं। पूजा में उपयोग होने वाले इन करवों की खरीदारी पर्व की तैयारियों का अहम हिस्सा है।

मेहंदी, चूड़ियां और साड़ियों की खरीदारी में जुटीं महिलाएं

करवा चौथ नजदीक आने के साथ ही महिलाओं में खरीदारी का उत्साह बढ़ रहा है। महिलाएं मेहंदी के नए डिजाइन पसंद करने के साथ चूड़ियां, आभूषण और शृंगार सामग्री खरीद रही हैं। साड़ियों, सूट्स और पारंपरिक परिधानों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है।

Mehndi Design 1

सामूहिक आयोजनों में दिखेगी परंपरा की झलक

पर्व के अवसर पर श्रीमाली समाज सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से सामूहिक आयोजन किए जाते हैं। इनमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती हैं, करवा चौथ की कथा सुनती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

सरगी से शुरू होगा व्रत, चांद देखकर खोलेंगी उपवास

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को मां पार्वती, भगवान गणेश और चौथ माता की पूजा कर कथा सुनी जाती है। रात में चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य देने के बाद पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की खुशहाली की कामना के साथ व्रत खोला जाता है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा पर सफेद वस्त्रों में सजेंगे ठाकुरजी, जानें कब है और क्या होगा खास

शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी। इस अवसर पर जगदीश मंदिर में भगवान को 501 खीर का भोग अर्पित किया जाएगा। जानें पूर्णिमा तिथि, चांदनी में खीर रखने की परंपरा और मां लक्ष्मी की पूजा का धार्मिक महत्व।

Madhulika Singh October 22, 2026 41

दशहरे पर फोटो नहीं खिंचवाई तो क्या हुआ? AI से घर बैठे बनाएं रावण दहन वाली शानदार तस्वीर, जानें पूरा प्रोसेस

Dussehra AI Photo Prompts: दशहरे पर रावण दहन या मेले में फोटो नहीं खिंचवा पाए? AI Tools की मदद से घर बैठे बनाएं रियलिस्टिक दशहरा फोटो। जानें 4 शानदार प्रॉम्प्ट और तस्वीर बनाने का आसान तरीका।

Good Vibes India October 20, 2026 78

Durga Puja 2026: कोलकाता की तरह यहां भी सजते हैं दुर्गा पांडाल, 70 सालों से हो रही मां दुर्गा की आराधना

उदयपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक बंगाली समाज की दुर्गा पूजा की धूम रहेगी। बिंदु भवन में 71वीं और काली बाड़ी सोसायटी में 35वीं दुर्गा पूजा आयोजित होगी। महाअष्टमी पर 108 कमल पुष्पों से पूजा और विजयादशमी पर पारंपरिक सिंदूर खेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Good Vibes India October 15, 2026 92

नवरात्र 2026 में खरीदारी के लिए ये दिन सबसे शुभ? जानिये सर्वार्थ सिद्धि योग और अबूझ मुहूर्त

नवरात्र 2026 में 14, 18 और 19 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जबकि 20 अक्टूबर को दशहरे पर अबूझ मुहूर्त रहेगा। जानें सोना-चांदी, वाहन, जमीन की खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए शुभ दिन।

Good Vibes India October 14, 2026 85