Skip to content
Saturday, November 14, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals Local Tourism

Diwali 2026 : नाथद्वारा में दीपावली पर कब खुलेंगे श्रीनाथजी के पट? अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय भी जानें

File

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली और 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर ने मंगला, श्रृंगार, राजभोग, गौ-पूजन, लक्ष्मीपूजन और अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय जारी किया है। जानें दो दिन का पूरा दर्शन शेड्यूल और श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास के निर्धारित मार्ग।

GVI NETWORK. नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दीपावली और अन्नकूट महोत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। इन अवसरों पर दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने 8 और 9 नवंबर का दर्शन कार्यक्रम जारी किया है। दीपावली के दिन मंगला, श्रृंगार, राजभोग, गौ-पूजन और लक्ष्मीपूजन होंगे, वहीं अन्नकूट के अवसर पर गोवर्धन पूजा, अन्नकूट दर्शन और परंपरागत लूट के दर्शन होंगे। मंदिर प्रशासन ने दोनों दिनों के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास के मार्ग भी निर्धारित किए हैं।

8 नवंबर: दीपावली पर दर्शन का कार्यक्रम

दर्शन एवं आयोजनसमय
मंगला दर्शनसुबह 4:45 से 6 बजे तक
श्रृंगार दर्शनसुबह 7:30 से 9 बजे तक
राजभोग (चावल की सेवा)सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1 बजे तक
गौ-पूजन एवं कान-जगाईशाम 5:30 बजे
हटड़ी के दर्शनगौमाता के लौटने के बाद
सायंकालीन दर्शनशाम 7 से रात 9 बजे तक
लक्ष्मीपूजन (श्रीकृष्ण भंडार)रात 8:30 बजे

गौ-पूजन के दौरान श्रीलालन सूरजपोल पधारेंगे और गौमाता का आगमन होगा। गौमाता के वापस लौटने के बाद हटड़ी के दर्शन खुलेंगे। ये दर्शन सूरजपोल से खेवे के माध्यम से होंगे।


9 नवंबर: अन्नकूट पर दर्शन का कार्यक्रम

दर्शन एवं आयोजनसमय
मंगला दर्शनसुबह 5:45 से 7:15 बजे तक
श्रीविठ्ठलनाथजी का श्रीजी में आगमनदोपहर 2 बजे
गोवर्धन पूजाशाम 4:30 बजे
अन्नकूट दर्शनरात 9 से 11 बजे तक
लूट के दर्शनभोग सरने के बाद, लगभग रात 10:30 बजे से

गोवर्धन पूजा के दौरान श्रीलालन सूरजपोल पधारेंगे और गौमाता का आगमन होगा। अन्नकूट के अवसर पर भोग सरने के बाद परंपरागत लूट के दर्शन होंगे।


Shrinathji Temple 3

श्रद्धालुओं के लिए प्रवेश और निकास के निर्धारित मार्ग

दीपावली, 8 नवंबर: मंगला, श्रृंगार, राजभोग और शयन (हटड़ी) दर्शन के लिए महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का प्रवेश चौपाटी से लक्ष्मी निवास धर्मशाला होते हुए रहेगा। सभी श्रद्धालुओं की निकासी मोतीमहल से होगी।

अन्नकूट, 9 नवंबर: रात्रि दर्शन के लिए महिला श्रद्धालुओं का प्रवेश लक्ष्मी निवास से और पुरुष श्रद्धालुओं का प्रवेश सेठों के पायसा से होगा। पुरुष श्रद्धालु मदनमोहनजी मंदिर के सामने से होते हुए लक्ष्मी निवास पहुंचेंगे। सभी श्रद्धालुओं की निकासी मोतीमहल से होगी।

सेवा-पूजा की परंपरा के अनुसार बदल सकता है समय

मंदिर प्रशासन के अनुसार सेवा-पूजा की परंपरा और विधि-विधान के चलते दर्शन के निर्धारित समय में परिवर्तन संभव है। श्रद्धालु श्रीनाथजी मंदिर के आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से दैनिक दर्शन समय और आगामी उत्सवों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Devuthani Ekadashi 2026: जल्द शुरू होगा शादियों का सीजन, होटल-रिसॉर्ट की बुकिंग तेज, जानें नवंबर-दिसंबर के विवाह मुहूर्त

Dev Uthani Ekadashi 2026: चार महीने बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, 20 नवंबर से बजेगी शहनाई; उदयपुर के होटल, मैरिज गार्डन और वेडिंग वेन्यू में बुकिंग का दौर तेज

Good Vibes India November 13, 2026 49

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Good Vibes India November 12, 2026 71

दिवाली पर उदयपुर में ऐसा क्या खास कि देशभर से उमड़ पड़े सैलानी? होटल 90% फुल, 9 महीने में 14.69 लाख पहुंचे पर्यटक

दिवाली की छुट्टियों में उदयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनवरी से सितंबर तक 14.69 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि होटल बुकिंग 90 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

Madhulika Singh November 11, 2026 43

15 दिन में बनाई ऐसी पेंटिंग कि राष्ट्रपति भी हुईं प्रभावित, अब राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मिलेगी जगह, जानिए, किस कलाकार ने किया ये कमाल

उदयपुर के चित्रकार डॉ. पुष्कर लोहार ने महज 15 दिनों में 8×6.5 फीट की विशाल मेवाड़ी चित्रकृति तैयार की। राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अब राष्ट्रपति भवन में मिलेगी स्थायी जगह।

Good Vibes India November 11, 2026 53