Skip to content
Saturday, November 14, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism

Udaipur से Noida-Navi Mumbai के लिए Indigo की सीधी उड़ानें जल्द , जानें शेड्यूल, Akasa Air भी बढ़ाएगी कनेक्टिविटी

new flights from Udaipur

उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी उड़ानें शुरू होंगी। जानें फ्लाइट नंबर, समय और शेड्यूल। अकासा एयर की मुंबई-बेंगलुरु उड़ानों की जानकारी भी पढ़ेंजीवीआई नेटवर्क।

जीवीआई नेटवर्क। उदयपुर से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। फेस्टिव सीजन के बीच इंडिगो एयरलाइंस ने नोएडा और नवी मुंबई से उदयपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। नोएडा से उड़ान सेवा 25 अक्टूबर 2026 और नवी मुंबई से 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। दोनों रूट पर प्रतिदिन उड़ानें संचालित होंगी। इससे उदयपुर आने-जाने वाले पर्यटकों, कारोबारियों और अन्य यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

नोएडा से उदयपुर के लिए 25 अक्टूबर से उड़ान

इंडिगो की नोएडा-उदयपुर सीधी उड़ान सेवा 25 अक्टूबर से शुरू होगी। उड़ान संख्या 6E 7631 नोएडा से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर 3:10 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E 7632 उदयपुर से शाम 6:20 बजे रवाना होकर रात 8 बजे नोएडा पहुंचेगी।


Indigo

नोएडा-उदयपुर फ्लाइट शेड्यूल

रूटफ्लाइट नंबरसंचालनप्रस्थानआगमन
नोएडा से उदयपुर6E 7631प्रतिदिनदोपहर 1:30 बजेदोपहर 3:10 बजे
उदयपुर से नोएडा6E 7632प्रतिदिनशाम 6:20 बजेरात 8 बजे


नवी मुंबई से उदयपुर के लिए 15 नवंबर से सीधी उड़ान

नवी मुंबई और उदयपुर के बीच इंडिगो की दैनिक उड़ान सेवा 15 नवंबर 2026 से शुरू होगी। उड़ान संख्या 6E 2009 नवी मुंबई से सुबह 10:05 बजे रवाना होकर 11:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E 2010 उदयपुर से सुबह 11:50 बजे रवाना होकर दोपहर 1:05 बजे नवी मुंबई पहुंचेगी।


नवी मुंबई-उदयपुर फ्लाइट शेड्यूल

रूटफ्लाइट नंबरसंचालनप्रस्थानआगमन
नवी मुंबई से उदयपुर6E 2009प्रतिदिनसुबह 10:05 बजेसुबह 11:15 बजे
उदयपुर से नवी मुंबई6E 2010प्रतिदिनसुबह 11:50 बजेदोपहर 1:05 बजे

110152221

अकासा एयर की मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें

इधर, अकासा एयर भी उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रही है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ये सेवाएं 15 अक्टूबर 2026 से संचालित होंगी। इससे यात्रियों को दोनों प्रमुख शहरों के लिए अतिरिक्त हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी।


मुंबई-उदयपुर फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट नंबररूटप्रस्थानआगमन
QP 1155मुंबई से उदयपुरसुबह 11:25 बजेदोपहर 1 बजे
QP 1156उदयपुर से मुंबईदोपहर 1:40 बजेदोपहर 3:10 बजे


बेंगलुरु-उदयपुर फ्लाइट शेड्यूल

फ्लाइट नंबररूटप्रस्थानआगमन
QP 1527बेंगलुरु से उदयपुरसुबह 8:40 बजेसुबह 10:55 बजे
QP 1528उदयपुर से बेंगलुरुसुबह 11:35 बजेदोपहर 1:50 बजे


पर्यटन और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा

नई उड़ान सेवाओं से उदयपुर का प्रमुख शहरों के साथ हवाई संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। इससे पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं के लिए आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। यात्री टिकट बुक करने से पहले संबंधित एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर उड़ानों की उपलब्धता, समय और किराये की पुष्टि कर सकते हैं।

नोट: सभी समय स्थानीय समयानुसार हैं। उड़ानों की तारीखों और शेड्यूल में एयरलाइन की ओर से बदलाव संभव है।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Good Vibes India November 12, 2026 71

दिवाली पर उदयपुर में ऐसा क्या खास कि देशभर से उमड़ पड़े सैलानी? होटल 90% फुल, 9 महीने में 14.69 लाख पहुंचे पर्यटक

दिवाली की छुट्टियों में उदयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनवरी से सितंबर तक 14.69 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि होटल बुकिंग 90 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

Madhulika Singh November 11, 2026 43

15 दिन में बनाई ऐसी पेंटिंग कि राष्ट्रपति भी हुईं प्रभावित, अब राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मिलेगी जगह, जानिए, किस कलाकार ने किया ये कमाल

उदयपुर के चित्रकार डॉ. पुष्कर लोहार ने महज 15 दिनों में 8×6.5 फीट की विशाल मेवाड़ी चित्रकृति तैयार की। राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अब राष्ट्रपति भवन में मिलेगी स्थायी जगह।

Good Vibes India November 11, 2026 53

Diwali 2026 : नाथद्वारा में दीपावली पर कब खुलेंगे श्रीनाथजी के पट? अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय भी जानें

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली और 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर ने मंगला, श्रृंगार, राजभोग, गौ-पूजन, लक्ष्मीपूजन और अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय जारी किया है। जानें दो दिन का पूरा दर्शन शेड्यूल और श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास के निर्धारित मार्ग।

Good Vibes India November 6, 2026 146