Skip to content
Saturday, November 14, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Tourism

Udaipur से Mumbai और Bengaluru के लिए 15 अक्टूबर से Akasa Air की सीधी उड़ानें, जानें फ्लाइट टाइमिंग

Akasa air

अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी। जानें फ्लाइट नंबर, समय और नई सेवाओं से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी।

Gvi नेटवर्क । उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अकासा एयर 15 अक्टूबर 2026 से उदयपुर और मुंबई के साथ उदयपुर और बेंगलुरु के बीच दैनिक सीधी उड़ान सेवाएं शुरू करने जा रही है। इन नई उड़ानों से उदयपुर की देश के प्रमुख महानगरों से हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी। उड़ानों के शुभारंभ के अवसर पर उदयपुर एयरपोर्ट पर समारोह भी आयोजित किया जाएगा।

विमानपत्तन निदेशक सांवर मल सिंगारिया के अनुसार, अकासा एयर की नई उड़ान सेवाओं के शुभारंभ और प्रस्तावित समारोह को लेकर आवश्यक तैयारियां की गई हैं। इस आयोजन और नई सेवाओं के संबंध में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

मुंबई और बेंगलुरु के लिए बढ़ेंगी सीधी उड़ानें

अकासा एयर की नई सेवाएं शुरू होने के बाद उदयपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन कुल 6 उड़ानें और बेंगलुरु के लिए 2 उड़ानें उपलब्ध होंगी।

वर्तमान में मुंबई के लिए इंडिगो की 4 और एयर इंडिया की 1 उड़ान संचालित हो रही है। वहीं, बेंगलुरु के लिए इंडिगो की 1 उड़ान उपलब्ध है। अकासा एयर की सेवाएं शुरू होने से दोनों शहरों के लिए हवाई विकल्प बढ़ेंगे।

नई उड़ानों से उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों, पर्यटकों तथा कारोबारियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटन और व्यापार को भी प्रोत्साहन मिल सकता है।

43697

उदयपुर से बेंगलुरु की फ्लाइट का समय

अकासा एयर की बेंगलुरु से उदयपुर और उदयपुर से बेंगलुरु के बीच उड़ानों का निर्धारित समय इस प्रकार है:

  • फ्लाइट QP-1527: बेंगलुरु से सुबह 8:40 बजे रवाना होकर सुबह 10:55 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
  • फ्लाइट QP-1528: उदयपुर से सुबह 11:35 बजे रवाना होकर दोपहर 1:50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

उदयपुर से मुंबई की फ्लाइट का समय

मुंबई और उदयपुर के बीच अकासा एयर की सीधी उड़ानों का समय इस प्रकार रहेगा:

  • फ्लाइट QP-1155: मुंबई से सुबह 11:25 बजे रवाना होकर दोपहर 1 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
  • फ्लाइट QP-1156: उदयपुर से दोपहर 1:40 बजे रवाना होकर दोपहर 3:10 बजे मुंबई पहुंचेगी।

उदयपुर एयर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

उदयपुर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र है। मुंबई और बेंगलुरु जैसे महानगरों के लिए अतिरिक्त सीधी उड़ानें मिलने से यात्रियों को यात्रा के अधिक विकल्प मिलेंगे। साथ ही, पर्यटन, व्यावसायिक यात्राओं और स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

यात्री यात्रा से पहले अकासा एयर की आधिकारिक वेबसाइट पर उड़ानों का समय, टिकट की उपलब्धता और किराये की जानकारी अवश्य जांच लें।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Good Vibes India November 12, 2026 71

दिवाली पर उदयपुर में ऐसा क्या खास कि देशभर से उमड़ पड़े सैलानी? होटल 90% फुल, 9 महीने में 14.69 लाख पहुंचे पर्यटक

दिवाली की छुट्टियों में उदयपुर में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जनवरी से सितंबर तक 14.69 लाख पर्यटक पहुंचे, जबकि होटल बुकिंग 90 प्रतिशत के पार पहुंच गई है।

Madhulika Singh November 11, 2026 43

15 दिन में बनाई ऐसी पेंटिंग कि राष्ट्रपति भी हुईं प्रभावित, अब राष्ट्रपति भवन के अशोक हॉल में मिलेगी जगह, जानिए, किस कलाकार ने किया ये कमाल

उदयपुर के चित्रकार डॉ. पुष्कर लोहार ने महज 15 दिनों में 8×6.5 फीट की विशाल मेवाड़ी चित्रकृति तैयार की। राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, अब राष्ट्रपति भवन में मिलेगी स्थायी जगह।

Good Vibes India November 11, 2026 53

Diwali 2026 : नाथद्वारा में दीपावली पर कब खुलेंगे श्रीनाथजी के पट? अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय भी जानें

नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में 8 नवंबर को दीपावली और 9 नवंबर को अन्नकूट महोत्सव मनाया जाएगा। मंदिर ने मंगला, श्रृंगार, राजभोग, गौ-पूजन, लक्ष्मीपूजन और अन्नकूट की लूट के दर्शन का समय जारी किया है। जानें दो दिन का पूरा दर्शन शेड्यूल और श्रद्धालुओं के प्रवेश-निकास के निर्धारित मार्ग।

Good Vibes India November 6, 2026 146