Skip to content
Monday, October 19, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Startups & Innovations

Young Innovator : पोस्चर बिगड़ते ही बजर से मिलेगा अलर्ट, स्कूल स्टूडेंट रूद्राक्ष ने तैयार किया कमाल का डिवाइस

Wearable Posture Device Science Fair Demo

उदयपुर के सेंट एंथनीज स्कूल के कक्षा 12 के छात्र रुद्राक्ष माथुर ने गलत पोस्चर पर अलर्ट देने वाली बजर युक्त बेल्ट बनाई। उनके इस नवाचार को INSPIRE-MANAK की राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।

Gvi network। गलत तरीके से बैठने और खड़े होने की आदत को सुधारने के लिए उदयपुर के छात्र रुद्राक्ष माथुर ने एक अभिनव उपकरण तैयार किया है। सेंट एंथनीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र रुद्राक्ष ने पोस्चर करेक्टिंग बेल्ट बनाई है, जो शरीर की मुद्रा गलत होने पर बजर के जरिए उपयोगकर्ता को सचेत करती है। इस नवाचार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (DST) और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (NIF-India) की ओर से आयोजित 12वीं राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता INSPIRE-MANAK में नई दिल्ली में प्रदर्शित किया गया। यह आयोजन 12 से 14 अक्टूबर 2026 तक हुआ।

विद्यालय के मीडिया प्रभारी विकास साहू के अनुसार, इस प्रोजेक्ट को मार्गदर्शक शिक्षक हिमांशु पंचोली के निर्देशन में तैयार किया गया। छात्र के इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किए जाने से विद्यालय और शहर का गौरव बढ़ा है।

Mathur

कैसे काम करती है पोस्चर करेक्टिंग बेल्ट?

रुद्राक्ष की बनाई बेल्ट में तीन मजबूत नायलॉन पट्टियों का उपयोग किया गया है। ये पट्टियां नट-बोल्ट की मदद से एक केंद्रीय कवर से जुड़ी हैं। दो पट्टियां कंधों के ऊपर से गुजरती हैं, जबकि तीसरी पट्टी रीढ़ की हड्डी के साथ नीचे जाकर कमर की बेल्ट से जुड़ती है। यह संरचना बेल्ट को स्थिरता प्रदान करती है।

झुकते ही बजने लगता है अलार्म

इस बेल्ट की खासियत इसका इलेक्ट्रिक सर्किट और बजर है। केंद्रीय कवर में लगा स्विच बेल्ट पर पड़ने वाले खिंचाव के आधार पर सक्रिय होता है। जब उपयोगकर्ता झुककर बैठता या खड़ा होता है, तो स्विच सक्रिय होने से सर्किट पूरा होता है और बजर की आवाज सुनाई देती है। यह संकेत उपयोगकर्ता को अपनी मुद्रा सुधारने के लिए सतर्क करता है।

डिजिटल दौर की समस्या का अभिनव समाधान

आज बच्चे और युवा पढ़ाई, ऑनलाइन कक्षाओं, मोबाइल और कंप्यूटर के इस्तेमाल में लंबे समय तक बैठे रहते हैं। गलत मुद्रा में बैठने से गर्दन, कंधे और पीठ में असुविधा हो सकती है। रुद्राक्ष के अनुसार, उनकी बेल्ट का उद्देश्य उपयोगकर्ता को बार-बार अपनी मुद्रा के प्रति जागरूक करना और सही तरीके से बैठने-खड़े होने की आदत विकसित करने में मदद करना है।

हालांकि, यह उपकरण एक पोस्चर रिमाइंडर के रूप में काम करता है। इससे रीढ़ की हड्डी से जुड़ी समस्याओं की रोकथाम या उपचार की गारंटी नहीं मानी जानी चाहिए।

प्राचार्य ने दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य विलियम डिसूजा ने रुद्राक्ष को इस उपलब्धि पर बधाई दी। विद्यालय परिवार ने उनके नवाचार और वैज्ञानिक सोच की सराहना की। INSPIRE-MANAK जैसे मंच विद्यार्थियों को दैनिक जीवन की समस्याओं के लिए विज्ञान आधारित समाधान विकसित करने और अपने विचार राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने का अवसर देते हैं।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Durga Puja 2026: कोलकाता की तरह यहां भी सजते हैं दुर्गा पांडाल, 70 सालों से हो रही मां दुर्गा की आराधना

उदयपुर में 16 से 21 अक्टूबर तक बंगाली समाज की दुर्गा पूजा की धूम रहेगी। बिंदु भवन में 71वीं और काली बाड़ी सोसायटी में 35वीं दुर्गा पूजा आयोजित होगी। महाअष्टमी पर 108 कमल पुष्पों से पूजा और विजयादशमी पर पारंपरिक सिंदूर खेला आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Good Vibes India October 15, 2026 77

Udaipur से Mumbai और Bengaluru के लिए 15 अक्टूबर से Akasa Air की सीधी उड़ानें, जानें फ्लाइट टाइमिंग

अकासा एयर 15 अक्टूबर से उदयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए दैनिक सीधी उड़ानें शुरू करेगी। जानें फ्लाइट नंबर, समय और नई सेवाओं से यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं की पूरी जानकारी।

Good Vibes India October 14, 2026 64

एक अंक से टूटा ओलंपिक पदक का सपना, फिर कांस्य जीतकर रचा इतिहास; माहेश्वरी चौहान की कहानी हर लड़की को देगी हौसला

कभी हार के करीब पहुंचकर भी हिम्मत नहीं हारी, आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमक रहा है उदयपुर का नाम; माहेश्वरी चौहान को मिलेगा मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल का ‘उत्कृष्टता के लिए पूर्व छात्र पुरस्कार 2026’

Good Vibes India October 14, 2026 58

Udaipur से Noida-Navi Mumbai के लिए Indigo की सीधी उड़ानें जल्द , जानें शेड्यूल, Akasa Air भी बढ़ाएगी कनेक्टिविटी

उदयपुर से नोएडा और नवी मुंबई के लिए इंडिगो की सीधी उड़ानें शुरू होंगी। जानें फ्लाइट नंबर, समय और शेड्यूल। अकासा एयर की मुंबई-बेंगलुरु उड़ानों की जानकारी भी पढ़ेंजीवीआई नेटवर्क।

Good Vibes India October 12, 2026 72