Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Utility News Career

Viksit Bharat Youth Parliament 2026-27: Udaipur में 2 नवंबर को जिला स्तरीय आयोजन, 1 नवंबर तक करें आवेदन

Whatsapp Image 2026 10 24 At 5 13 13 Pm

Viksit Bharat Youth Parliament 2026-27 के लिए उदयपुर में पंजीकरण शुरू हो गया है। जिला स्तरीय आयोजन 2 नवंबर को एमपीयूएटी में होगा। 18 से 25 वर्ष के युवा 1 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

GVI NETWORK. विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत केंद्र, उदयपुर की ओर से  Viksit Bharat Youth Parliament 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया है। इच्छुक युवा 1 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 2 नवंबर 2026 को महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MPUAT), उदयपुर में किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन निदेशक छात्र कल्याण डॉ. विक्रमादित्य दवे के सहयोग से होगा। जिला स्तर पर चयनित तीन विजेताओं को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय युवा उत्सव और राष्ट्रीय स्तर की यूथ पार्लियामेंट में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

Read more :  RSSB Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर से परीक्षा, 3,540 पदों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

18 से 25 वर्ष के युवा कर सकते हैं आवेदन

जिला युवा अधिकारी समीर खान ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की आयु 17 अगस्त 2026 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पात्र युवा माय भारत के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 1 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

इच्छुक युवाओं को आवेदन से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करने और पंजीकरण फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारियां सही-सही भरने की सलाह दी गई है। यह कार्यक्रम युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं, सार्वजनिक संवाद और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखने का मंच प्रदान करेगा।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

RSSB Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर से परीक्षा, 3,540 पदों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 3,540 पदों वाली टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। राजस्थान सामान्य अध्ययन की परीक्षा 17 नवंबर को होगी, जबकि विषयवार परीक्षाएं 7 से 21 दिसंबर तक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को अब एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का इंतजार है।

Good Vibes India October 23, 2026 49

IIM Udaipur MBA 2026: Investment और Wealth Management में देश का पहला एक वर्षीय MBA प्रोग्राम शुरू

21 अक्टूबर से आवेदन शुरू, उम्मीदवारों के लिए 3 साल का कार्य अनुभव और वैध GMAT या GRE स्कोर जरूरी; जानें योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि और पाठ्यक्रम की पूरी जानकारी

Good Vibes India October 22, 2026 25

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, जान लें पूरी प्रक्रिया

जन्म-मृत्यु के देरी से होने वाले पंजीकरण के नियम 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे। एक से दो साल की देरी पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट और दो साल से अधिक देरी पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य होगी।

Good Vibes India September 29, 2026 66

अक्टूबर में रेल यात्रियों को राहत: Udaipur-Jaipur और Udaipur-Asarva ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

अक्टूबर में त्योहारों के बीच रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे 48 जोड़ी ट्रेनों में 135 अतिरिक्त कोच लगाएगा। उदयपुर-जयपुर और उदयपुर-असारवा रेलसेवा में भी अतिरिक्त कोच बढ़ेंगे।

Good Vibes India September 29, 2026 107