Skip to content
Wednesday, November 18, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals, art and culture Local

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

Images 22

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

GVI NETWORK. लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ शुक्रवार, 13 नवंबर से शुरू होगा। चार दिवसीय छठ पूजा को लेकर उदयपुर में भी तैयारियां की जा रही हैं। शहर में फतहसागर झील के देवाली छोर, गोवर्धन सागर पाल और रानी रोड सहित विभिन्न जलाशयों के किनारे श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की पूजा-अर्चना करेंगे।

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश सहित देश के कई हिस्सों में विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व अब उदयपुर में भी उत्साह से मनाया जाता है। छठ पूजा में व्रती चार दिनों तक कठिन नियमों का पालन करते हुए परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। इस पर्व में डूबते और उगते, दोनों सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।


 छठ पूजा 2026: चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

Images 22

13 नवंबर, शुक्रवार : नहाय-खाय
छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होगी। व्रती पवित्र स्नान कर सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे और पर्व के नियमों का पालन शुरू करेंगे।

14 नवंबर, शनिवार : खरना
इस दिन व्रती दिनभर उपवास रखेंगे। शाम को पूजा के बाद गुड़ की खीर सहित पारंपरिक प्रसाद ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।

15 नवंबर, रविवार : संध्या अर्घ्य 
व्रती जलाशयों के किनारे पहुंचकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इस दौरान छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी।

16 नवंबर, सोमवार : उषा अर्घ्य और पारण 
सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न होगा। इसके बाद व्रती पारण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन करेंगे।

छठ पर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि का प्रतीक है। उदयपुर में बसे पूर्वांचल और बिहार समाज के परिवार इस पर्व को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हैं।
G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 46

Udaipur Education Ranking 2026: शाला दर्पण रैंकिंग में उदयपुर फिसड्डी, 41 जिलों में निचले से तीसरे स्थान पर, जानिए, किस जिले की क्या है रैंकिंग

Rajasthan Shala Darpan की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। 60 अंकों के साथ जिला प्रदेश के तीन सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हुआ। सीकर 90 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

Madhulika Singh November 16, 2026 60

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 55

Udaipur-Hyderabad के बीच बढ़ेंगी Indigo की उड़ानें, 21 नवंबर से डेली फ्लाइट, दिसंबर से अतिरिक्त उड़ानें, जानिए, पूरा शेड्यूल

उदयपुर-हैदराबाद के बीच इंडिगो की नई डेली फ्लाइट 21 नवंबर से शुरू होगी। दिसंबर से बुधवार और गुरुवार को भी अतिरिक्त उड़ानें प्रस्तावित। जानें फ्लाइट का समय और पूरा शेड्यूल।

Madhulika Singh November 16, 2026 60