Skip to content
Wednesday, November 18, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local

Udaipur Education Ranking 2026: शाला दर्पण रैंकिंग में उदयपुर फिसड्डी, 41 जिलों में निचले से तीसरे स्थान पर, जानिए, किस जिले की क्या है रैंकिंग

Rajasthan Education Decline Infographic

Rajasthan Shala Darpan की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। 60 अंकों के साथ जिला प्रदेश के तीन सबसे पिछड़े जिलों में शामिल हुआ। सीकर 90 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहा।

GVI NETWORK. राजस्थान की  Shala Darpanजिला रैंकिंग में उदयपुर का प्रदर्शन एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाला रहा है। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद की अक्टूबर 2026 की संयुक्त जिला रैंकिंग में उदयपुर 41 जिलों में 39वें स्थान पर रहा। जिले को 100 में से केवल 60 अंक मिले हैं। प्रदेश में उदयपुर से नीचे सिर्फ बारां (58 अंक) और प्रतापगढ़ (55 अंक) हैं। इस तरह उदयपुर राज्य के सबसे निचले तीन जिलों में शामिल हो गया है।

रैंकिंग के अनुसार, प्रदेश का औसत स्कोर 73.59 अंक रहा, जबकि उदयपुर इससे 13.59 अंक पीछे है। यह अंतर जिले में सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रदर्शन को बेहतर बनाने की जरूरत को रेखांकित करता है।

सीकर 90 अंकों के साथ प्रदेश में अव्वल

अक्टूबर 2026 की शाला दर्पण रैंकिंग में सीकर ने 90 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। झुंझुनूं और कोटपूतली-बहरोड़ 86-86 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। गंगानगर 83 अंकों के साथ शीर्ष जिलों में शामिल रहा।

उदयपुर संभाग के जिलों की बात करें तो डूंगरपुर को 76, राजसमंद और चित्तौड़गढ़ को 71-71 तथा सलूंबर को 63 अंक मिले। इस तुलना में भी उदयपुर 60 अंकों के साथ सबसे पीछे रहा।

Read More : राजस्थान में बिना इंटरव्यू सरकारी स्कूल में शिक्षक बनने का मौका, मिलेगी 30 हजार तक सैलरी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

शिक्षा विभाग ने रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर की ओर से 13 नवंबर को जारी निर्देशों में अक्टूबर माह की जिला रैंकिंग का विश्लेषण करने को कहा गया है। निर्देशों के अनुसार, जिलों को कमजोर प्रदर्शन वाले क्षेत्रों की पहचान कर सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार करनी होगी।

जिला और ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी माह की रैंकिंग में सुधार के लिए प्रयास करने के निर्देश भी दिए गए हैं। अब उदयपुर शिक्षा विभाग के सामने सरकारी स्कूलों के प्रदर्शन में सुधार कर जिले की रैंकिंग को ऊपर लाने की चुनौती है।

राजस्थान की अक्टूबर 2026 जिला रैंकिंग: शीर्ष और निचले जिले

जिलाप्राप्तांक
सीकर90
झुंझुनूं86
कोटपूतली-बहरोड़86
गंगानगर83
हनुमानगढ़82
चूरू82
भरतपुर81
डीडवाना-कुचामन81
भीलवाड़ा80
नागौर79
टोंक78
बालोतरा78
करौली77
डूंगरपुर76
जालोर76
अलवर75
सवाई माधोपुर74
बूंदी74
ब्यावर74
झालावाड़74
कोटा73
दौसा73
खैरथल-तिजारा73
फलोदी73
बाड़मेर72
अजमेर72
पाली71
राजसमंद71
डीग71
जयपुर71
चित्तौड़गढ़71
बीकानेर70
धौलपुर69
जोधपुर69
सिरोही68
जैसलमेर67
सलूंबर63
बांसवाड़ा61
उदयपुर60
बारां58
प्रतापगढ़55

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026: 17 नवंबर को परीक्षा, अभ्यर्थी 5 दिन रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर

Rajasthan Teaching Associate Exam 2026 17 नवंबर को होगी। अभ्यर्थियों को 15 से 19 नवंबर तक रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। उदयपुर में 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

Good Vibes India November 16, 2026 46

Udaipur Chhath Puja 2026: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, झीलों के घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

उदयपुर में छठ महापर्व उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। फतहसागर, गोवर्धन सागर सहित शहर के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद व्रतियों ने पारणा किया।

Madhulika Singh November 16, 2026 56

Udaipur-Hyderabad के बीच बढ़ेंगी Indigo की उड़ानें, 21 नवंबर से डेली फ्लाइट, दिसंबर से अतिरिक्त उड़ानें, जानिए, पूरा शेड्यूल

उदयपुर-हैदराबाद के बीच इंडिगो की नई डेली फ्लाइट 21 नवंबर से शुरू होगी। दिसंबर से बुधवार और गुरुवार को भी अतिरिक्त उड़ानें प्रस्तावित। जानें फ्लाइट का समय और पूरा शेड्यूल।

Madhulika Singh November 16, 2026 60

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, गूंजेंगे छठी मैया के गीत, जानें चार दिनों का पूरा कार्यक्रम

उदयपुर में 13 नवंबर से छठ महापर्व शुरू होगा। फतहसागर के देवाली छोर और गोवर्धन सागर पाल सहित विभिन्न जलाशयों पर पूजा-अर्चना होगी। 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।

Good Vibes India November 12, 2026 116