Skip to content
Friday, October 30, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals Local

KarwaChauth 2026 : अपने चांद के लिए चांद—सी सजीं, पिया के नाम की रचाई मेहंदी, पतियों ने यूं तुड़वाया व्रत

karwachauth 2026

KarwaChauth 2026 का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा की और चंद्रदर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र व सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत खोला।

GVI NETWORK. पति की लंबी उम्र, सुखी दांपत्य जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ गुरुवार को सुहागिनों ने KarwaChauth 2026 का व्रत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ करवा चौथ की कथा सुनी और करवा माता की पूजा-अर्चना की। रात को चंद्रमा के दर्शन का इंतजार पूरा होने पर महिलाओं ने अर्घ्य देकर अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण किया।

सोलह शृंगार में सजीं सुहागिनें

Whatsapp Image 2026 10 29 At 4 40 21 Pm

करवा चौथ पर महिलाओं में खास उत्साह देखने को मिला। लाल साड़ियों, आकर्षक परिधानों, चूड़ियों, बिंदियों और पारंपरिक आभूषणों से सजी महिलाएं पूजा की तैयारियों में जुटी रहीं। हाथों में पिया के नाम की मेहंदी और चेहरे पर त्योहार की खुशी नजर आई। नवविवाहिताओं से लेकर वर्षों से व्रत रखने वाली महिलाओं तक, सभी ने पूरे श्रद्धाभाव से पर्व मनाया।

कथा-पूजन के बाद चांद का दीदार

3332109f 3e73 400d A648 D30d55252b93

शाम को महिलाओं ने पूजा की थाली सजाकर करवा चौथ की कथा सुनी और विधि-विधान से पूजा की। इसके बाद सभी को चंद्रमा के उदय होने का इंतजार रहा। चंद्रदर्शन के बाद महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की दीर्घायु तथा सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। व्रत खोलने के साथ ही दिनभर के उपवास का समापन हुआ। कई महिलाओं ने इस अवसर पर व्रत का उद्यापन भी किया।

G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Diwali Destinations 2026: Jaipur नंबर-1, Udaipur दूसरे स्थान पर, देश के टॉप-10 पर्यटन स्थलों में और कौन—से शहर जानिए

Diwali Destinations 2026 पर घूमने के लिए जयपुर और उदयपुर पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। ट्रैवल पोर्टल एलिवास की सूची में जयपुर पहले और झीलों की नगरी उदयपुर दूसरे स्थान पर है। जानिए देश के टॉप-10 दिवाली पर्यटन स्थल।

Good Vibes India October 30, 2026 27

Diwali Tourism 2026: Gen-z की पसंद बना Udaipur, हवाई बुकिंग 59% बढ़ी, जानिए, उदयपुर के अलावा और कौन—से पॉपुलर डेस्टिनेशंस

दिवाली 2026 पर उदयपुर युवा पर्यटकों की पसंद बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में घरेलू हवाई टिकटों की बुकिंग 59% और होटल बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 316% की बढ़ोतरी हुई है। जेन-जी के बीच त्योहारों में घूमने और ऑनलाइन यात्रा की योजना बनाने का चलन बढ़ रहा है।

Madhulika Singh October 30, 2026 31

Captain Smith के लिए मेवाड़ के कलाकारों ने दिया ये खास तोहफा, जानिए क्या है ‘174 Brave Turban’ ..

मेवाड़ के शौर्य और सम्मान की परंपरा से प्रेरित होकर कैप्टन स्मिथ मछारा के लिए ‘174 साहसी पगड़ी’ तैयार की गई है। भोपालशाही शैली में बनी इस विशेष पगड़ी में केसरिया और एविएशन ब्लू रंगों का संगम है। इसे कैप्टन तक पहुंचाने के लिए PMO को पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है।

Madhulika Singh October 28, 2026 61

Karwa Chauth 2026: अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि के लिए सुहागिनें रखेंगी व्रत, जानें चंद्रोदय का समय

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। जानिए करवा चौथ की चतुर्थी तिथि, उदयपुर में चंद्रोदय का समय, पूजा-विधि और भद्राकाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी।

Madhulika Singh October 28, 2026 46