Skip to content
Saturday, October 3, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Tourism

वैलेंटाइन डे पर विदेश यात्रा का मौका, आईआरसीटीसी लेकर आया खास थाईलैंड टूर

वैलेंटाइन डे पर विदेश यात्रा का मौका, आईआरसीटीसी लेकर आया खास थाईलैंड टूर

पीवीआई न्यूज। वैलेंटाइन डे के मौके पर विदेश यात्रा का सपना देख रहे यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज पेश किया है। “वैलेंटाइन स्पेशल फुकेत–क्राबी” नामक यह पैकेज 12 से 19

पीवीआई न्यूज। वैलेंटाइन डे के मौके पर विदेश यात्रा का सपना देख रहे यात्रियों के लिए आईआरसीटीसी ने एक आकर्षक अंतरराष्ट्रीय टूर पैकेज पेश किया है। “वैलेंटाइन स्पेशल फुकेत–क्राबी” नामक यह पैकेज 12 से 19 फरवरी तक संचालित होगा, जिसमें थाईलैंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी।

छह दिनों की इस विशेष यात्रा में पर्यटकों को थाईलैंड के खूबसूरत समुद्री तटों और द्वीपों को नजदीक से देखने का अवसर मिलेगा। पैकेज के तहत एयर एशिया की उड़ानों, चार सितारा होटलों में ठहराव और भारतीय भोजन की सुविधा शामिल है। यात्रा के दौरान पर्यटक फि-फि आइलैंड, क्राबी के चार प्रमुख आइलैंड, टाइगर केव टेम्पल, रेलै बीच और स्थानीय नाइट मार्केट का भ्रमण कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, एकल यात्री के लिए पैकेज की कीमत 1,02,500 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, दो या तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति खर्च 82,800 रुपये आएगा। बच्चों के लिए अभिभावकों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार 62,500 से 76,200 रुपये तक का भुगतान करना होगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, विस्तृत जानकारी और मार्गदर्शन के लिए आईआरसीटीसी कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Udaipur Airport पर 3 सालों में बढ़े 3.16 लाख यात्री, जानिए देश के व्यस्त हवाई अड्डों में उदयपुर किस पायदान पर

AAI के ताजा आंकड़ों के अनुसार उदयपुर एयरपोर्ट पर यात्री भार 15 लाख से बढ़कर हुआ 18 लाख के पार, 21 प्रतिशत की रिकॉर्ड ग्रोथ जीवीआई नेटवर्क। पर्यटन नगरी उदयपुर के महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियो

Madhulika Singh August 24, 2026 14

देश में दूसरी पसंद बना लेकसिटी, Goa के बाद Udaipur सबसे ज्यादा हुआ सर्च

— रक्षाबंधन पर उदयपुर की होटल बुकिंग्स भी पिछले साल से 83% बढ़ी — राखी और जन्माष्टमी लॉन्ग वीकेंड के लिए जीवीआई नेटवर्क। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के आसपास बने लॉन्ग वीकेंड ने उदयपुर के पर्यटन कारोबार क

Madhulika Singh August 24, 2026 18

CharDham Yatra 2026: हेलीकॉप्टर बुकिंग और होटल के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, I4C ने जारी किया अलर्ट

चार धाम यात्रा 19 अप्रैल 2026 से होगी शुरू,cहेलीकॉप्टर राइड और होटल बुकिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड बढ़ा। जानिए कैसे बचें और सुरक्षित बुकिंग के तरीके। जीवीआई नेटवर्क। अक्षय तृतीया के पावन अवसर से चार धाम

Madhulika Singh April 9, 2026 11