Skip to content
Friday, September 25, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
festivals

Anant Chaturdashi 2026 : थमेगी गणेशोत्सव की धूम, अगले बरस तू जल्दी आ के साथ होगी बप्पा की विदाई

anant chaturdashi 2026

जीवीआई नेटवर्क। दस दिनों तक गणपति बप्पा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति से गूंजता शहर अब गणेशोत्सव के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 25 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा। …

जीवीआई नेटवर्क। दस दिनों तक गणपति बप्पा के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और भक्ति से गूंजता शहर अब गणेशोत्सव के अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। 25 सितंबर शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा। इस दिन श्रद्धालु विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के बाद उन्हें भावपूर्ण विदाई देंगे।
गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय उत्सव अनंत चतुर्दशी पर अपने चरम पर पहुंचेगा। शहर के विभिन्न गणपति पंडालों में अंतिम दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी और इसके बाद बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

24 सितंबर की रात से शुरू होगी चतुर्दशी तिथि

पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 24 सितंबर गुरुवार की रात 11:17 बजे से शुरू होकर 25 सितंबर शुक्रवार की रात 11:08 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अनंत चतुर्दशी का पर्व 25 सितंबर को मनाया जाएगा।
अनंत चतुर्दशी केवल गणेश विसर्जन का पर्व ही नहीं, बल्कि भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का भी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा कर श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पवित्र धागा धारण करने की परंपरा निभाते हैं।

भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होती है पूजा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है। श्रद्धालु पूरे दिन उपवास रखते हैं और पूजा के दौरान अनंत सूत्र धारण करते हैं।
मान्यता है कि श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए इस व्रत से पुण्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसी दिन गणपति बप्पा को भी अगले वर्ष फिर आने के निमंत्रण के साथ विदाई दी जाती है।

गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्त

पं. मनीष दिवाकर के अनुसार 25 सितंबर को गणपति विसर्जन के लिए ये शुभ समय रहेंगे—

चर चौघड़िया: सुबह 7:25 से 7:58 बजे तक
लाभ चौघड़िया: सुबह 9:28 से 10:30 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:54 से 12:42 बजे तक
शुभ चौघड़िया: दोपहर 12:27 से 1:57 बजे तक
शाम का समय: शाम 4:56 बजे से सूर्यास्त तक विसर्जन के लिए शुभ रहेगा।

राहुकाल में विसर्जन से बचने की सलाह

25 सितंबर को राहुकाल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में शुभ कार्य करने से बचने की परंपरा है। श्रद्धालु राहुकाल को ध्यान में रखते हुए विसर्जन का समय तय कर सकते हैं।
Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

Ganeshotsav 2026: Bappa का ऐसा अनूठा शृंगार पहले नहीं देखा होगा, 2.51 करोड़ के नोटों से सजा दरबार, यहां करें दर्शन

उदयपुर में मन्नत वाले राजा का 2.51 करोड़ रुपये के नोटों से अनूठा श्रृंगार किया गया। पिछले साल 1.55 करोड़ रुपये के नोटों से श्रृंगार हुआ था। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

Madhulika Singh September 23, 2026 54

Jaljhulani Ekadashi 2026 : शाही ठाठ-बाट से निकलेगी ठाकुरजी की रामरेवाड़ी, पिछोला में होगा नवनीर स्नान

उदयपुर में जलझूलनी एकादशी पर मंगलवार को ठाकुरजी की रामरेवाड़ियां शाही लवाजमे के साथ निकलेंगी। जगदीश मंदिर से निकलने वाली रामरेवाड़ी पिछोला के गणगौर घाट पहुंचेगी, जहां शालिग्रामजी का अभिषेक और नवनीर स्नान होगा। शहर में झांकियां, अखाड़ा प्रदर्शन, करतब और ढोल-नगाड़े आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

Madhulika Singh September 21, 2026 31

Udaipur Ganeshotsav 2026 : Mumbai की तर्ज पर Udaipur में सजे बप्पा के भव्य दरबार, देखें गणपति पंडालों में क्या है खास

जीवीआई नेटवर्क। झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी हुई है। गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में भव्य पंडाल सज गए हैं। घरों से लेकर प्रमुख चौराहों तक बप्पा की आकर्ष…

Madhulika Singh September 17, 2026 64

Ganesh Chaturthi 2026: बारिश ने किया बप्पा का स्वागत, घर-घर विराजे गणपति, शुरू हुई गणेशोत्सव की धूम

Udaipur Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर बारिश के बीच उदयपुर में घर-घर गणपति विराजे। बोहरा गणेश मंदिर में स्वर्ण शृंगार हुआ और शहरभर में भव्य पंडाल सजे।

Good Vibes India September 14, 2026 24