सिर्फ 2 करोड़ का बजट, कमाई 200 करोड़ पार! ‘Hanuman Ansh’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसे रचा इतिहास जानिए..
G
Good Vibes India September 14, 20266:14 pm4 views
पहले दो हफ्तों में महज 1.5 करोड़ की कमाई, फिर बदली किस्मत, छठे हफ्ते में भी जारी है फिल्म की शानदार रफ्तार
जीवीआई नेटवर्क। बॉक्स ऑफिस पर इस समय एक ऐसी फिल्म चर्चा में है, जिसने साबित कर दिया कि दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने के लिए हमेशा बड़े सितारों और भारी-भरकम बजट की जरूरत नहीं होती। नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बेहद कम बजट में शुरुआत करने के बाद कमाई के मामले में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म ने 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है।
फिल्म की शुरुआत हालांकि बेहद धीमी रही थी। रिलीज के पहले दिन ‘हनुमान अंश’ ने महज 10 लाख रुपये कमाए और शुरुआती दो हफ्तों तक इसकी कमाई करीब 1.48 करोड़ रुपये ही रही। इसके बाद दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ ने फिल्म की तस्वीर पूरी तरह बदल दी।
छठे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार पकड़
फिल्म की खास बात यह है कि कई हफ्ते बीतने के बाद भी इसकी कमाई की रफ्तार थमी नहीं है। ताजा 14 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के 38वें दिन भारत में नेट कलेक्शन 214.63 करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 268.05 करोड़ रुपये बताया गया है। ‘हनुमान अंश’ की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि फिल्म का निर्माण कथित तौर पर करीब 2 करोड़ रुपये में हुआ है।
‘हनुमान अंश’ की कहानी आध्यात्मिक गुरु नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित है। फिल्म की कमाई में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका दर्शकों की चर्चा और वर्ड ऑफ माउथ की रही। शुरुआत में धीमी प्रतिक्रिया के बावजूद फिल्म धीरे-धीरे ज्यादा स्क्रीन तक पहुंची और दर्शकों की संख्या बढ़ती गई।
हनुमान अंश को ओवरसीज मार्केट में मिला अच्छा रिस्पॉन्स
‘हनुमान अंश’ के मेकर्स ने फिल्म को 11 सितंबर को विदेशों में रिलीज किया। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को अकेले ओवरसीज मार्केट में 5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की। दो दिनों में इसकी कुल ओवरसीज ग्रॉस कमाई 9.50 करोड़ हो गई।
फिल्म ने शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 3.00 करोड़ का कारोबार किया था। दूसरे दिन इसकी कमाई बढ़ने के बजाय 16.66% गिर गई। ‘हैवान’ ने दो दिनों में भारत में कुल ₹6.60 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसका कुल नेट कलेक्शन 5.50 करोड़ है। ‘हैवान’ दस साल पुरानी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। इसका बजट 100 करोड़ से ज्यादा बताया गया है।
Share
G
Written by
Good Vibes India
The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.
KBC Season 18 में उदयपुर के डॉ. अनुज भटनागर अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे और 5 लाख रुपए जीते। गजल-शायरी से जीता बिग बी का दिल, पत्नी ने मांगा हीरे का हार जीवीआई नेटवर्क। उदयपुर के रहने वाले डॉ
-10 साल की उम्र में देखा सपना, अब राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान, पिता के संघर्ष से मिली सीख जीवीआई नेटवर्क। सपने वही सच होते हैं, जिन्हें मुश्किलों के बावजूद छोड़ने से इनकार कर दिया जाए। उदयपुर के युवा
सोशल मीडिया पर वायरल हुई दूसरी शादी की चर्चा, कपल की ओर से अब तक नहीं हुई आधिकारिक पुष्टि जीवीआई नेटवर्क। Hardik Pandya Second Marriage को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। भारतीय क्रिकेट
नवविवाहित Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने अपने फैंस को अपनी शादी के खास पलों की झलक दिखाते हुए प्रधानी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। जीवीआई नेटवर्क। 25 फरवरी 2026