Skip to content
Sunday, November 1, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Local Inspirational

America में बजा India का डंका ! Udaipur के Mathematics Genius Prakhar Singhvi ने मचाया धमाल, कई International Olympiads में World Rank-1

Prakhar Singhvi

उदयपुर के युवा गणितज्ञ प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित AMC प्रतियोगिता में 150 में से 150 और AIME में 15 में से 15 अंक हासिल किए। कई अंतरराष्ट्रीय मैथ ओलंपियाड में वर्ल्ड रैंक-1 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जानिए कौन हैं प्रखर और क्या है उनकी सफलता की कहानी।

GVI NETWORK. प्रतिभा, परिश्रम और लगन जब एक साथ मिलते हैं तो सफलता की सीमाएं भी छोटी पड़ जाती हैं। उदयपुर के युवा गणित प्रतिभा प्रखर सिंघवी ने अंतरराष्ट्रीय गणित प्रतियोगिताओं में अपनी असाधारण उपलब्धियों से भारतीय मेधा का परचम वैश्विक मंच पर फहराया है। अमेरिका की प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं से लेकर यूरोप और एशिया के अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड तक प्रखर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उनकी उपलब्धियों में परफेक्ट स्कोर, वर्ल्ड रैंक-1 और प्रतिष्ठित गणितीय प्रतियोगिताओं में विशिष्ट सम्मान शामिल हैं। प्रखर, प्रतिभा सिंघवी और वरिष्ठ अधिवक्ता भरत सिंघवी के पुत्र हैं। गणित में उनकी उपलब्धियों ने न केवल परिवार और शहर, बल्कि राजस्थान के लिए भी गौरव का अवसर दिया है।

अमेरिकन मैथेमेटिक्स प्रतियोगिताओं में परफेक्ट स्कोर

प्रखर की उपलब्धियों में अमेरिका की प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन विशेष उल्लेखनीय है। उन्होंने अमेरिकन मैथमेटिक्स कॉम्पिटिशन (AMC) में 150 में से 150 अंक हासिल कर परफेक्ट स्कोर दर्ज किया। वहीं अमेरिकन इनविटेशनल मैथमेटिक्स एग्जामिनेशन (AIME) में भी 15 में से 15 अंक प्राप्त किए। गणितीय तर्क, विश्लेषण क्षमता और जटिल समस्याओं को हल करने की उनकी दक्षता इस प्रदर्शन में दिखाई देती है।

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वर्ल्ड रैंक-1
Prakhar

प्रखर ने विभिन्न देशों में आयोजित प्रतिष्ठित गणित प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान प्राप्त किए हैं। उनकी उपलब्धियों में प्रमुख रूप से शामिल हैं—

कॉपरनिकस मैथ ओलंपियाड – इंटरनेशनल रैंक-1
फिलीपींस इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड – वर्ल्ड रैंक-1
पर्पल कॉमेट मैथ मीट – शीर्ष रैंक
फर्मेट मैथ ओलंपियाड – वर्ल्ड रैंक-1
ग्लोबल राउंड – वर्ल्ड रैंक-1
सिंगापुर एंड एशियन स्कूल्स मैथ ओलंपियाड – वर्ल्ड रैंक-1

इसके अलावा ब्रिटिश मैथमेटिक्स ओलंपियाड के राउंड-1 और राउंड-2 में डिस्टिंक्शन हासिल कर उन्होंने कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मैथमेटिक्स कैंप के लिए भी क्वालीफाई किया।

साइंस एंड इंजीनियरिंग प्रतियोगिताओं में भी उन्होंने एशिया-पैसिफिक रैंक-1 और ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।

न्यूयॉर्क में भी लहरा चुके हैं भारत का परचम

प्रखर की अंतरराष्ट्रीय सफलता का सिलसिला नया नहीं है। अगस्त 2025 में उन्होंने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित कॉपरनिकस मैथ ओलंपियाड के ग्लोबल राउंड में गणित श्रेणी में गोल्ड मेडल और इंटरनेशनल रैंक-1 हासिल की थी। इस प्रतियोगिता में 54 देशों के 25 हजार से अधिक प्रतिभागियों की भागीदारी की रिपोर्ट सामने आई थी। उस समय भी उनकी उपलब्धि ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय छात्रों की प्रतिभा को पहचान दिलाई थी।

राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन

Img 20250731 Wa004411 1754313143
अंतरराष्ट्रीय मंच के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रखर का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने ईरानी कॉम्बिनेटरिक्स ओलंपियाड के 2024 और 2025 संस्करणों तथा रामानुजन नेशनल मैथमेटिक्स चैलेंज में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। गणित की अलग-अलग शाखाओं में उनकी रुचि और निरंतर प्रदर्शन उनकी विश्लेषणात्मक क्षमता को दर्शाता है।

युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा

प्रखर की उपलब्धियां इस बात का उदाहरण हैं कि स्कूली शिक्षा के साथ विषय की गहरी समझ, तार्किक चिंतन, निरंतर अभ्यास और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों से जुड़ाव विद्यार्थियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। गणित केवल अंकों और सूत्रों का विषय नहीं, बल्कि समस्याओं को समझने, उनका विश्लेषण करने और नए समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने का माध्यम भी है। प्रखर की यह उपलब्धि उदयपुर के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। 
G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

Diwali Destinations 2026: Jaipur नंबर-1, Udaipur दूसरे स्थान पर, देश के टॉप-10 पर्यटन स्थलों में और कौन—से शहर जानिए

Diwali Destinations 2026 पर घूमने के लिए जयपुर और उदयपुर पर्यटकों की पसंद बने हुए हैं। ट्रैवल पोर्टल एलिवास की सूची में जयपुर पहले और झीलों की नगरी उदयपुर दूसरे स्थान पर है। जानिए देश के टॉप-10 दिवाली पर्यटन स्थल।

Good Vibes India October 30, 2026 44

Diwali Tourism 2026: Gen-z की पसंद बना Udaipur, हवाई बुकिंग 59% बढ़ी, जानिए, उदयपुर के अलावा और कौन—से पॉपुलर डेस्टिनेशंस

दिवाली 2026 पर उदयपुर युवा पर्यटकों की पसंद बनकर उभरा है। रिपोर्ट के अनुसार, शहर में घरेलू हवाई टिकटों की बुकिंग 59% और होटल बुकिंग में पिछले वर्ष की तुलना में 316% की बढ़ोतरी हुई है। जेन-जी के बीच त्योहारों में घूमने और ऑनलाइन यात्रा की योजना बनाने का चलन बढ़ रहा है।

Madhulika Singh October 30, 2026 55

KarwaChauth 2026 : अपने चांद के लिए चांद—सी सजीं, पिया के नाम की रचाई मेहंदी, पतियों ने यूं तुड़वाया व्रत

KarwaChauth 2026 का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने सोलह शृंगार कर करवा माता की पूजा की और चंद्रदर्शन के बाद अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र व सुखी दांपत्य जीवन की कामना के साथ व्रत खोला।

Good Vibes India October 29, 2026 104

Captain Smith के लिए मेवाड़ के कलाकारों ने दिया ये खास तोहफा, जानिए क्या है ‘174 Brave Turban’ ..

मेवाड़ के शौर्य और सम्मान की परंपरा से प्रेरित होकर कैप्टन स्मिथ मछारा के लिए ‘174 साहसी पगड़ी’ तैयार की गई है। भोपालशाही शैली में बनी इस विशेष पगड़ी में केसरिया और एविएशन ब्लू रंगों का संगम है। इसे कैप्टन तक पहुंचाने के लिए PMO को पत्र भेजकर सहयोग मांगा गया है।

Madhulika Singh October 28, 2026 64