Skip to content
Monday, September 21, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Trending/Viral Local

मिट्टी के एक कमरे में चल रहा स्कूल, शौचालय में रखा राशन, उदयपुर के आदिवासी क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

Cjp Udaipur School Visit

CJP टीम ने खेरवाड़ा के आदिवासी इलाकों के सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण, भवन, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति सामने आई

जीवीआई नेटवर्क राजस्थान के आदिवासी क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों की जमीनी स्थिति जानने के लिए चलाए जा रहे ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत CJP की टीम रविवार को उदयपुर पहुंची। टीम ने खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नयागांव तहसील के देमात, पोंगली और बाबरी सहित आसपास के गांवों के सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया। टीम की अगुवाई CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने की।

मिट्टी के एक कमरे में संचालित हो रहा स्कूल

37fa8787 D888 499a 9289 289853f3d472

निरीक्षण के दौरान एक स्कूल की स्थिति ने टीम का ध्यान खींचा। स्कूल मिट्टी से बने एक कमरे में संचालित होता मिला, जबकि स्कूल के लिए रिकॉर्ड में दूसरी जगह दर्ज होने की बात सामने आई। इससे स्कूल भवन और व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठे।

वहीं, स्कूल के एक शौचालय में खाने का सामान और राशन रखा हुआ मिला। टीम ने इसे स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं और उनके इस्तेमाल को लेकर गंभीर स्थिति बताया।

कहीं भवन नहीं, कहीं पानी और शौचालय की समस्या

9dd802d0 51e7 4d2f 915d E199d16ea84d

टीम के अनुसार, निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर स्कूल भवन से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कहीं स्कूल के नाम पर खाली प्लॉट होने की बात सामने आई तो कुछ जगहों पर भवन की स्थिति खराब मिली।

टीम ने पेयजल, शौचालय, स्कूल भवन और बच्चों के लिए उचित शैक्षणिक वातावरण जैसी सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए।

CJP टीम का कहना है कि आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भी सुरक्षित स्कूल भवन, स्वच्छ पेयजल, उपयोगी शौचालय और बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलना जरूरी है।

ग्रामीणों से भी जानी स्कूलों की समस्याएं

6435184d Cc95 4fdf 8f16 112ae1cb80c3

दौरे के दौरान टीम ने स्थानीय ग्रामीणों से भी स्कूलों से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। टीम के मुताबिक, अभियान का उद्देश्य स्कूलों की जमीनी स्थिति को सामने लाना और सामने आने वाली समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना है।

‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान के तहत राजस्थान में दौरा

CJP ने सितंबर में ‘Adivasi School Theek Karo’ अभियान शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत उदयपुर संभाग के अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा, झालावाड़, सिरोही और बारां-अंता सहित अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों के स्कूलों का दौरा करने की योजना बताई गई है।

टीम का कहना है कि स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का दस्तावेजीकरण कर संबंधित अधिकारियों के सामने समस्याएं रखी जाएंगी।

उदयपुर दौरे में ये लोग रहे मौजूद

आशुतोष रांका के साथ CJP के दीपक बालियान, रेखा शर्मा, मुकेश ऑलराउंडर, राम जाखड़, विशाल सैनी और अयाज चौहान सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। आदिवासी एकता परिषद से कुसुम रावत और साधना मीणा तथा सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण परमार भी टीम के साथ रहे।

Madhulika Singh
Written by

Madhulika Singh

Madhulika Singh has been actively involved in journalism for nearly 21 years. She began her journalistic career with Udaipur-based evening daily Aprahan Times. Soon after, she was selected by Dainik Bhaskar and served with its Jodhpur edition for three years. She then joined Rajasthan Patrika in Udaipur, where she worked for nearly 17 years. Her long association with the organisation came to an end in 2025. Madhulika is now working as an independent journalist. She also contributes to Lakecity Update and Rajasthan Today, continuing her work in journalism with a focus on meaningful, credible and people-centric stories.

Related Stories

कभी गांव के मैदान में खेलती थीं, आज पहनती हैं India की Jersey, पढ़िए आदिवासी बेटियों की प्रेरक कहानी

उदयपुर के जनजातीय क्षेत्र धार गांव की बेटियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद Lacrosse में अपनी अलग पहचान बनाई है। गांव के मैदान से India की Jersey तक पहुंचीं इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का तिरंगा लहराया। पढ़िए मेहनत, संघर्ष और सफलता की इन बेटियों की प्रेरक कहानी।

Madhulika Singh September 20, 2026 16

Udaipur Ganeshotsav 2026 : Mumbai की तर्ज पर Udaipur में सजे बप्पा के भव्य दरबार, देखें गणपति पंडालों में क्या है खास

जीवीआई नेटवर्क। झीलों की नगरी उदयपुर इन दिनों गणपति बप्पा की भक्ति में रंगी हुई है। गणेश चतुर्थी के साथ ही शहर के अलग-अलग इलाकों में भव्य पंडाल सज गए हैं। घरों से लेकर प्रमुख चौराहों तक बप्पा की आकर्ष…

Madhulika Singh September 17, 2026 43

17 साल की उम्र में घर छोड़कर निकल पड़े थे भारत घूमने, लौटे तो बदली जिंदगी की दिशा… PM Modi Birthday पर जानिए 10 रोचक किस्से

17 साल की उम्र में घर छोड़कर भारत घूमने निकले नरेंद्र मोदी करीब दो साल बाद लौटे तो जिंदगी का लक्ष्य बदल चुका था। PM Modi Birthday पर जानिए उनके जीवन के 10 रोचक किस्से।

Good Vibes India September 17, 2026 27