Skip to content
Sunday, September 20, 2026
Good Vibes India Good Vibes India Positive News. Real Stories.
Career

20 सितंबर को होने वाली SI री-एग्जाम के लिए रहें तैयार ! जानें परीक्षा को लेकर ये बड़ा अपडेट

si re-exam

राजस्थान लोक सेवा आयोग की एसआई/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा 20 सितंबर को होगी। 2.18 लाख अभ्यर्थियों के लिए 11 जिलों में 666 केंद्र बनाए गए हैं। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं और परीक्षा से 60 मिनट पहले प्रवेश बंद हो जाएगा।

जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा-2021 का आयोजन 20 सितंबर 2026 को किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा के प्रवेश पत्र 17 सितंबर को जारी कर दिए हैं। परीक्षा में कुल 2 लाख 18 हजार 131 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए प्रदेश के 11 जिलों में 666 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

जयपुर में सबसे ज्यादा 187 केंद्र

परीक्षा के लिए जयपुर में सबसे अधिक 187 केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जोधपुर में 81, अजमेर में 74, उदयपुर में 64, भरतपुर और कोटा में 58-58, अलवर में 48, बीकानेर में 47, हनुमानगढ़ में 23, टोंक में 16 तथा श्रीगंगानगर में 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

दो पारियों में होगी परीक्षा

Rpsc 650x400 41484823068
पहली पारी में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक सामान्य हिंदी का प्रश्नपत्र होगा। दूसरी पारी में दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं सामान्य विज्ञान की परीक्षा होगी। आयोग के निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्नपत्र में उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प से संबंधित प्रक्रिया के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा।


दो घंटे पहले पहुंचना होगा केंद्र पर

अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से करीब दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा जांच के साथ चेहरे की पहचान और अंगूठे के निशान के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा।

नकल रोकने के लिए हाईटेक जांच

परीक्षा में नकल और फर्जी अभ्यर्थियों की रोकथाम के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रवेश के दौरान बायोमेट्रिक सत्यापन के साथ विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जाएगी। मेटा ग्लासेस और ब्लूटूथ जैसे हाईटेक उपकरणों के इस्तेमाल को रोकने के लिए भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पहले हुई परीक्षा के बाद लिया गया पुनः परीक्षा का निर्णय

उपनिरीक्षक/प्लाटून कमांडर परीक्षा-2021 के लिए वर्ष 2021 में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सितंबर 2021 में आयोजित परीक्षा में 3,83,097 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बाद में भर्ती प्रक्रिया को निरस्त कर पुनः परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। इस पुनः परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन विवरण अपडेट करने का अवसर दिया गया था।
G
Written by

Good Vibes India

The Good Vibes India editorial team — positive news, ground reports and people's stories from Udaipur and Rajasthan.

Related Stories

महंगी किताबों की परेशानी से निकला Startup का आइडिया, उदयपुर की गुनगुन ने बनाया ‘Book Lo’, जानिए कैसे काम करता है यह प्लेटफॉर्म

जीवीआई नेटवर्क। एक छात्र के लिए पुरानी हो चुकी किताब दूसरे विद्यार्थी की पढ़ाई के लिए बेहद जरूरी हो सकती है। इसी सोच को उदयपुर की छात्रा गुनगुन पंवार ने एक स्टार्टअप के रूप में बदल दिया। राजकीय मीरा क

Madhulika Singh August 30, 2026 6

24 जुलाई को 72 पदों के लिए होगी महिला पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा

प्रदेश के 14 जिलों में होगी परीक्षा, 150 प्रश्न हल करने के लिए मिलेंगे 3 घंटे जीवीआई नेटवर्क। महिला एवं बाल विकास विभाग में महिला पर्यवेक्षक (सीधी भर्ती)-2026 के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परी

Madhulika Singh July 21, 2026 4

31 मई से शुरू होगी स्कूल लेक्चरर भर्ती, कब—कौन सी परीक्षा, देखें पूरा टाइमटेबल

5 जन तक चलेगी परीक्षा, प्रत्येक दिन दो पारियों में होगी, उदयपुर में 85 केंद्रों पर 98,305 परीक्षार्थी होंगे शामिल, 123 ऑब्जर्वर और 15 फ्लाइंग् स्क्वाड रखेंगे निगरानी जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान लोक सेवा

Madhulika Singh May 29, 2026 5

RSMSSB Lab Assistant Exam 2026: 9–10 मई को होगी परीक्षा, 9.34 लाख अभ्यर्थी देंगे

804 पदों के लिए राजस्थान भर में परीक्षा केंद्र , एडमिट कार्ड जारी, जानें एग्जाम गाइडलाइन और जरूरी दस्तावेज जीवीआई नेटवर्क। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) की ओर से आयोजित प्रयोगशाला सहायक एवं कनि

Madhulika Singh May 7, 2026 1